Type Here to Get Search Results !

पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में नाबालिगों एवं महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों में पुलिस की सतत कार्यवाही

 पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में नाबालिगों एवं महिलाओं के विरुद्ध घटित अपराधों में पुलिस की सतत कार्यवाही



*अलग-अलग थाना क्षेत्रों से गुम/अपहृत चार और नाबालिगों को सुरक्षित दस्तयाब कर परजिनों से मिलाईं*


                गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त, संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं के अपहरण एवं गुमशुदगी से संबंधित प्रकरणों को अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए जिनकी शीघ्र दस्‍तयाबी हेतु निरंतर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में गुना पुलिस द्वारा जिले के अलग-अलग तीन थाना क्षेत्रों से अपहृत चार नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित दस्‍तयाब कर उनके परिजनों से मिला दिया है ।


थाना कोतवाली :


               गौरतलब है कि दिनांक 22 मार्च 2026 को गुना कोतवाली थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के गुम होने पर से गुना कोतवाली में अपराध क्रमांक 131/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया गया था । सीएसपी श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस द्वारा प्रकरण में अपह्त किशोरी की सरगर्मी से तलाश की गई और जिसे विगत दिनांक 26 मार्च उज्जैन जिले से सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों से मिला दिया है । गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान, सउनि तोरन सिंह, आर नीरज रघुवंशी, महिला आरक्षक निशा शर्मा, सैनिक रंजित समर एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।


थाना जामनेर :   


               इसी प्रकार दिनांक 10 मार्च 2026 की रात्रि में जिले के जामनेर थाना क्षेत्र से 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के गुम होने पर से जामनेर थाने में अपराध क्रमांक 51/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत अपराध कायम किया गया था । डीएसपी मुख्यालय श्री जमीलउद्दीन सिद्दीकी के पर्यवेक्षण में जामनेर थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में अपह्त किशोरी की निरंतर तलाश की गई और जिसके परिणाम स्वरुप मुखबिर सूचना पर तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए गत दिनांक 28 मार्च 2026 को नाबालिग को सीहोर जिले के आष्ठा थाना क्षेत्र से सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया । जामनेर थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सिंह जाट, सउनि राजकुमार रघुवंशी, आरक्षक कुलदीप भदौरिया, आरक्षक शिवकुमार, महिला आरक्षक निशा शर्मा एवं महिला एनआरएस ममता सहरिया की विशेष भूमिका रही है ।


कैंट : थाना कैंट पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कंचनपुरा से 06 एवं 11 वर्षीय दो नाबालिग बहनें बिना किसी को बताए घर से कहीं चली गई हैं । सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना कैंट पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए बालिकाओं की तलाश हेतु पुलिस टीम को सक्रिय किया गया । तलाश के दौरान संभावित स्थानों, आसपास के क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों पर सघन खोजबीन की गई । पुलिस के निरंतर प्रयासों एवं त्वरित कार्रवाई के परिणामस्वरूप कुछ ही घंटों के भीतर दोनों नाबालिग बहनों को शिवपुरी जिले से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया । इसके उपरांत आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए दोनों बालिकाओं को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया । कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव एवं प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण यादव की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.