Type Here to Get Search Results !

महिला संबधी अपराधों में गुना पुलिस की त्वरित कार्यवाही

 गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा



महिला संबधी अपराधों में गुना पुलिस की त्वरित कार्यवाही


दुष्कर्म के अलग-अलग दो प्रकरणों में सभी आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे




               गुना पुलिस अधीक्षक श्री हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों एवं महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधो को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए  इन मामलों में त्वरित, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना पुलिस द्वारा दुषकर्म के अलग-अलग दो प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया ।

                दिनांक 25 मार्च 2026 को 30 वर्षीय एक महिला फरियादिया द्वारा कैंट थाने में   भुवनेश्वर पुत्र जगदीश शर्मा निवासी बांसखेडी के विरुद्ध शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम(बलात्कार) करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । उक्त रिपोर्ट पर से आरोपी भुवनेश्वर शर्मा निवासी बांसखेडी के विरुद्ध कैंट थाने में अप.क्र. 191/26 धारा 69, 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।


               प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए केंट थाना पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए आरोपी की सरगर्मी से तलाश प्रारंभ की गई । इस हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर सघन दबिशें दी गईं, जिसके परिणाम स्वरूप गत दिनांक 28 मार्च 2026 को आरोपी भुवनेश्वर पुत्र जगदीश शर्मा उम्र 22 वर्ष, निवासी बांसखेडी, थाना कैंट को गिरफ्तार कर लिया गया गया ।




               इसी प्रकार दिनांक 28 मार्च 2026 को 22 वर्षीय युवती द्वारा कैंट थाने में आरोपी शरीफ खान, यास्मीन खान एवं मुवीन खान निवासीगण गुलाबगंज केंट के विरुद्ध उसके साथ गलत काम (बलात्कार) करने एवं जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । उक्त रिपोर्ट पर से तीनों आरोपियों को विरुद्ध कैंट थाने में अप.क्र. 197/26 धारा 70(1), 64(2)(एम), 55, 87, 127(2), 351(3), 62 बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।

               कैंट थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आज दिनांक 29 मार्च 2026 को महज 24 घंट के भीतर ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।


               केंट थाना पुलिस की इस सफल और त्वरित कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक अरुंधती राजावत, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक देवेन्द्र रघुवंशी एवं महिला आरक्षक रक्षा रघुवंशी व तेजस्विता जादौन की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.