गुना
आगामी जनगणना 2027 के अंतर्गत गुना जिले में मकान सूचीकरण ब्लॉक के गठन हेतु आज जिला प्रभारी श्री मनोज कनाडे एवं उनके सहयोगी श्री राकेश मीणा द्वारा एक दिवसीय महत्वपूर्ण हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण कार्यशाला गुना में आयोजित की गई।
प्रशिक्षण में चार्ज अधिकारियों एवं जनगणना लिपिकों को मकान सूचीकरण ब्लॉक के चिन्हांकन एवं सीमांकन के साथ-साथ अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई। इस दौरान गणना कार्य से संबंधित प्रक्रियाओं, आवश्यक सावधानियों तथा पोर्टल पर कार्य करने की विधि से भी अवगत कराया गया।
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले में मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य को त्रुटिरहित तथा निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करना है। प्रशिक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को फील्ड में कार्य करते समय आने वाली व्यावहारिक समस्याओं एवं उनके समाधान के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
