*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में अपहृत नाबालिगों की दस्तयाबी में गुना पुलिस की कार्यवाही जारी*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त, संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपहृत एवं गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी हेतु अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ निरंतर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के मामले में सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिवार से मिला दिया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 07 मार्च 2026 के दोपहर में फतेहगढ थाना क्षेत्र से 16 वर्षीय एक नाबालिग बालिका के लापता होने पर दिनांक 09 मार्च 2026 को बालिका के पिता द्वारा फतेहगढ़ पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 44/26 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण प्रजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई ।
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वरा जिले में नाबालिगों से संबंधित मामलों में शीघ्र, संवेदनशील एवं मानवीय दृष्टिकोण से कार्यवाही किए जाने के निर्देशों के परिपालन में फतेहगढ़ थाना पुलिस द्वारा अपहृत बालिका की सरगर्मी से तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया साथ ही तकनीकी संसाधनों की मदद लेकर सभी संभावित जगहों पर बालिका को खोजने के सघन प्रयास किए गए । जिसके परिणाम स्वरुप आज दिनांक 11 मार्च 2026 को बालिका के संबंध में जानकारी मिलने पर फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करते हुए बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया एवं विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से बाल कल्याण समिति अध्यक्षा श्रीमति डॉ. नीरू शर्मा एवं समिति सदस्यों के द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूरी कर बालिका को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।
फतेहगढ़ थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि दिलीप रघुवंशी, सउनि जसरथ दिवाकर, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फालके, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक गोविन्द, आरक्षक कांजराज, आरक्षक कुलदीप, आरक्षक दिव्यांश भार्गव, आरक्षक बृजमोहन, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, महिला आरक्षक क्रांति रघुवंशी, महिला आरक्षक धनकुंवर एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।
