गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए जरूरतमंद नागरिक को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
आवेदक श्री गोलू जोशी निवासी गुना द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर अपने पिता के उपचार के लिये आर्थिक सहायता की मांग की गयी थी। आवेदक की परिस्थिति को देखते हुए कलेक्टर श्री कन्याल ने संवेदनशीलता दिखाते हुए रेडक्रॉस सोसायटी गुना से 25 हजार रूपये की सहायता राशि स्वीकृत कर आवेदक को चेक प्रदान किया।
