Type Here to Get Search Results !

2 अप्रैल को श्री हनुमान टेकरी धाम पर विशाल मेला , तैयारियाँ अंतिम चरण में


2 अप्रैल को श्री हनुमान टेकरी धाम पर विशाल मेला , तैयारियाँ अंतिम चरण में


पूरे परिसर की रंगाई पुताई के साथ 300 जीने की धुलाई पूर्ण


आकर्षक विद्युत साज सज्जा एवं नायाब फूलों से होगा भव्य श्रंगार


शुभ मुहूर्त में तड़के 4.15 पर संपन्न होगी मंगला आरती


नक़ली आभूषण पहन कर आयें महिलाएँ


पहली बार 500 स्वयंसेवक सँभालेंगे कमान


गुना।


प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी श्री हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 2 अप्रैल को भव्य एवं विशाल मेले का आयोजन किया जा रहा है ।

मेला व्यवस्थाओं को लेकर जहां एक और श्री हनुमान टेकरी मंदिर ट्रस्ट द्वारा विगत एक माह से तैयारियाँ की जा रही हैं वहीं दूसरी ओर संपूर्ण प्रशासनिक अमले के साथ स्वयं ज़िलाधीश एवं पुलिस अधीक्षक मोर्चा सम्हाले हुए हैं । सभी संबंधित विभागों के आला अधिकारी अपनी अपनी जवाबदारियों का कुशलता पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं । हमारी नई टेकरी धाम सेवा समिति के 500 स्वयंसेवक पुलिस बल के साथ इस विशाल मेले की कमान सँभालेंगे । 

इस ऐतिहासिक एवं परंपरागत मेले की श्रद्धालुओं एवं दूकानदारों को वर्ष भर प्रतीक्षा रहती है । सैकड़ों दूकानदार एवं लाखों श्रद्धालु दूरदराज़ से यहाँ पहुंचते हैं ।

श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर पूरे मंदिर परिसर को क्विंटलों नायाब फूलों से सजाया जा रहा है । गर्भ गृह में बालाजी का श्रृंगार आर्केड रजनीगंधा जरबेरा मोगरा गुलाबों के शहर गुना के गुलाब एवं कई दुर्लभ फूलों से किया जा रहा है ।

अत्यंत आकर्षक विद्युत साज सज्जा श्रद्धालुओं का मन मोह लेगी । कई प्रकार के आधुनिक झूले एवं चाट चौपाटी मेले के आकर्षण का विशेष केन्द्र बिन्दु रहेंगे ।

श्री हनुमान टेकरी मंदिर ट्रस्ट के प्रवक्ता राजेश अग्रवाल ने बताया कि 1 अप्रैल रात्रि 12. 30  बजे बालाजी के श्रंगार उपरांत दर्शनार्थियों हेतु टेकरी धाम पर पट खोल दिये जायेंगे , मंगला आरती शुभ मुहूर्त में तड़के 4.15 बजे प्रारंभ होगी एवं शयन आरती रात्रि 12.15 बजे संपन्न होगी। उपरोक्त निर्णय श्री हनुमान टेकरी मंदिर ट्रस्ट की बैठक में लिए गए। जिसमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष नारायण लाल अग्रवाल , उपाध्यक्ष चिरोंजी लाल प्रजापति , सचिव ओमप्रकाश बरोनिया , कोषाध्यक्ष गुलशन जुनेजा , सहसचिव भगवान मोदी , ट्रस्टी लक्ष्मण प्रजापति , महावीर चौहान सहित अन्य ट्रस्टीज़ उपस्थित रहे। आज प्रात: 10 बजे टेकरी धाम पर पुराने सीढ़ी मार्ग की करीब 300 सीढ़ियों की साफ सफाई एवं धुलाई का कार्य किया गया । तीन से चार घंटे चले अभियान में कर्मचारी नेता आलोक नायक , लघु वेतन कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष चंदन सिंह परिहार, लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ के नेता अंशु कुमार राय, नितिन राय, सनी परिहार, संजय तिवारी, अजय तिवारी, मनीष रजक, शिक्षक संस्थाओं के पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों के अलावा टेकरी पर तैनात सफाई मित्रों ने सेवाएँ प्रदान कीं। मेला व्यवस्था को लेकर श्री हनुमान टेकरी मंदिर ट्रस्ट एवं जिला प्रशासन की साझा बैठक में लिये गये निर्णय पर ट्रस्ट के प्रवक्ता राजेश अग्रवाल द्वारा श्रद्धालुओं से अपील-

१. पूरे मंदिर परिसर , पहाड़ी एवं मेला परिसर में दीपक अगरबत्ती ना लगायें , सुरक्षा में सहयोग करें ।

२. ⁠नारियल साबुत अर्पित करें  ।

३. ⁠प्रशासन द्वारा नियत स्थानों पर ही अपने वाहन पार्क करें ।

४. ⁠प्रशासन द्वारा तय मार्गों से आवाजाही करें , ताकि जाम की स्थिति से बचा जा सके ।

५. बहुत आवश्यक हो तो ही चार पहिया वाहनों का उपयोग करें, अन्यथा पैदल एवं दो पहिया वाहनों का उपयोग कर मेले को जाम की स्थिति से बचाने हेतु पुरज़ोर प्रयास करें ।

६. वेवजह धक्का मुक्की ना करें , व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें ।

७. मात्र शक्ति से विशेष निवेदन, छोटे बच्चों का विशेष ध्यान रखें । असली एवं मंहगे आभूषण का मोह छोड़कर नकली आभूषण पहनकर आयें और बेफिक्र होकर दर्शन करें मेले का लुत्फ उठायें ।

८. चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात हे , पूरे मेला परिसर पर केमरे एवं ड्रोन के माध्यम से नज़र रखी जाएगी ,चोर उचक्के मेला क्षेत्र से दूर रहें , असामाजिक तत्वों को किसी भी क़ीमत पर बख्शा नहीं जाएगा ।

९. ⁠सभी प्रशासनिक विभागों के कर्तव्यनिष्ठ एवं सभी सेवाभावी स्वयंसेवक नियत स्थानों पर अपनी सेवाएँ प्रदान करें ।

१०. ⁠अंत में सबसे महत्वपूर्ण बात पर्यावरण की रक्षा और जिलाधीश की मंशा के अनुरूप पूरा मेला प्लास्टिक मुक्त रहेगा, प्लास्टिक थैली का विकल्प उसी मूल्य में बायोडिग्रेडेवल थेली के रूप में उपलब्ध है । सिर्फ उसी का इस्तेमाल करें । प्लास्टिक ग्लास के स्थान पर पेपर कप का उपयोग करें ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.