Type Here to Get Search Results !

अहिंसा के अवतार भगवान महावीर का जन्मोत्सव राघौगढ़ में अनेक कार्यक्रमों के साथ मनाया

 अहिंसा के अवतार भगवान महावीर का जन्मोत्सव राघौगढ़ में अनेक कार्यक्रमों के साथ मनाया।






भगवान महावीर को पालकी में विराजमान कर नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली।

 राघौगढ़ 30 मार्च। युग दृष्टा अहिंसा के अवतार भगवान महावीर का 2625 व जन्मोत्सव राघौगढ़ नगर में सकल दिगंबर जैन समाज द्वारा विभिन्न आयोजनों के साथ धूमधाम से मनाया। 

                               जारी विज्ञप्ति में बताया है प्रातः 5:00 बजे श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर से जैन समाज द्वारा प्रभात फेरी प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस आई। प्रातः 7:00 बजे भगवान का अभिषेक शांति धारा हुई। प्राप्त 8:30 बजे भगवान महावीर को पालकी में विराजमान कर गाजे बजे से शोभायात्रा प्रारंभ हुई जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए 11:00 बजे वापस मंदिर की आई। तत्पश्चात भगवान का अभिषेक, शांति धारा, फुलमाल एवं सभी मंदिरों पर नई ध्वजाएं चढ़ाई गई। सोधर्में इंद्र प्रमोद कुमार प्रियंक कुमार चौधरी, ईशान इंद्र विकास जैन भिंड, माहेंद्र इंद्र दिनेश कुमार मुकेश कुमार जनता, सानत कुमार इंद्र प्रदीप कुमार बटवार, शांति धारा रमेश चंद्र प्रदीप कुमार डॉ संतोष जैन वैभव जैन आमल्या परिवार, द्वितीय शांति धारा धन कुमार दीपक कुमार रावत, फुलमाल का सौभाग्य प्रदीप कुमार वैभव कुमार डॉक्टर सिद्धार्थ जैन आमल्या परिवार को मिला। ध्वजारोहण प्रमोद कुमार मंडी, आलोक रावत नितिन भरसूला मिला।

                            श्री दिगंबर जैन समाज ट्रस्ट कमेटी मार्गदर्शक मंडल के सदस्य वरिष्ठ अभिभाषक संजय कुमार जैन एडवोकेट का ट्रस्ट कमेटी का विधान पारित करने में अमूल्य योगदान के लिए शाल श्रीफल एवं माला पहनाकर सम्मान किया। आपके साथ नवीन विधान बनाने वाली कमेटी के सदस्य विजय कुमार जैन पत्रकार,  पूर्व अध्यक्ष प्रदीप कुमार जैन, अरविंद कुमार जैन रिटायर्ड तहसीलदार, उप मंत्री दिलीप कुमार जैन 

के विधान बनाने में जैन समाज के लिए योगदान का उल्लेख कर इनका भी सम्मान किया गया। 

जैन समाज के अध्यक्ष सिंघई अशोक भारिल्य ने संजय कुमार जैन एडवोकेट सहित विधान बनाने वाली समिति के सदस्यों का स्वागत कर आभार माना। संपूर्ण कार्यक्रम का संचालन विकास कुमार जैन ने किया। सकल जैन समाज एवं अतिथियों का वात्सल्य भोज का भी आयोजन किया गया था। आभार प्रदर्शन जैन समाज के मंत्री द्वय जिनेश कुमार जनता, अमित जैन रानू, सह- कोषाध्यक्ष निखिल जैन राजा चौधरी ने व्यक्त किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.