Type Here to Get Search Results !

महू गढ़ा रेल स्टेशन पर रेल यात्रियों को पेय जल नहीं मिल रहा है

 महू गढ़ा रेल स्टेशन पर रेल यात्रियों को पेय जल नहीं मिल रहा है



 विजय कुमार जैन ने मंडल रेल प्रबंधक को पत्र भेजा।

 राघौगढ़ 30 मार्च। सांसद प्रतिनिधि एवं रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति मंडल भोपाल के सदस्य विजय कुमार जैन ने मंडल रेल प्रबंधक भोपाल श्री पंकज त्यागी को पत्र भेजकर उल्लेख किया है कोटा बीना रेल लाइन के अंतर्गत महू गढ़ा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए पेयजल नहीं मिल रहा है। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। अआपने पत्र में लिखा है मुझे यह जानकारी समाजसेवी अमित जैन सैंकी निवासी रुठियाई ने दी है। अआपने पत्र में यह उल्लेख किया है महू गढ़ा रेल स्टेशन गुना रेल स्टेशन के समीप क्रॉसिंग स्टेशन है। गुना रेल स्टेशन पर प्लेटफार्म खाली नहीं होने पर आए दिन एक्सप्रेस ट्रेनों को महूगढ़ा स्टेशन पर रोक दिया जाता है। गर्मी के मौसम में यात्रियों को पेयजल नहीं मिलने से भारी परेशानी हो रही है। अआपने मंडल रेल प्रबंधक से अनुरोध किया है कि महूगढ़ा रेल स्टेशन पर पेयजल उपलब्ध कराने के आदेश देने का कष्ट करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.