Type Here to Get Search Results !

मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई में 4 हेक्टेयर अतिक्रमण हटाकर 21 हेक्टेयर भूमि वन विभाग को सौंपी

 


गुना 

गुना जिले की आरोन तहसील अंतर्गत ग्राम खजूरी में भूमि संबंधी कब्जा विवाद के निराकरण हेतु मोबाइल कोर्ट के माध्यम से प्रभावी कार्रवाई की गई। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी आरोन के मार्गदर्शन में वन विभाग, जल संसाधन विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची।

जांच के दौरान पाया गया कि ग्राम खजूरी स्थित शासकीय भूमि सर्वे नंबर 243/1/1, कुल रकबा 42.980 हेक्टेयर में से 21.000 हेक्टेयर भूमि पनहेटी मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत वन विभाग को आवंटित की गई थी। उक्त भूमि पर अनावेदक कल्ला पुत्र फितूरिया, निवासी खजूरी द्वारा लगभग 4.000 हेक्टेयर क्षेत्र में तार फेंसिंग एवं कच्ची झोपड़ी बनाकर अवैध कब्जा कर लिया गया था।

मोबाइल कोर्ट की कार्रवाई के दौरान संयुक्त दल ने जेसीबी मशीन की सहायता से मौके पर ही अवैध अतिक्रमण हटवाया और वन विभाग को आवंटित 21.000 हेक्टेयर भूमि का कब्जा विधिवत सौंप दिया। इस पूरी कार्रवाई का पंचनामा भी तैयार किया गया।

कार्यवाही में नायब तहसीलदार आरोन अमित जैन, वन परिक्षेत्राधिकारी हेमंत भार्गव, एसडीओ जल संसाधन विभाग महेंद्र सिंह, सहित राजस्व अमला, पुलिस बल, महिला बल, थाना आरोन एवं ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद रहे। 

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.