Type Here to Get Search Results !

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों में लापरवाही पर दो कर्मचारियों एक-एक दिवस का वेतन काटा

 


गुना 

मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राघौगढ द्वारा शासन की महत्वपूर्ण योजना सीएम हेल्पलाइन 181 के अंतर्गत शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर प्रशासन ने दो कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास (ग्रामीण) के ब्लॉक समन्वयक जनपद पंचायत राघौगढ़ श्री नेमीचंद धाकड़ एवं सीएम हेल्पलाइन प्रभारी श्री क्षेमेन्द्र मोगिया कम्‍प्‍यूटर ऑपरेटर जनपद पंचायत राघौगढ़ द्वारा शिकायतों के समाधान में अपेक्षित गंभीरता नहीं बरती गई।

माह फरवरी 2026 में कई शिकायतें बिना संतोषजनक निराकरण के लेवल-2 (L2) तक पहुंच गई थीं। इस संबंध में संबंधितों को मौखिक एवं लिखित रूप से पूर्व में भी सचेत किया गया था। इसके बावजूद माह मार्च 2026 में भी शिकायतें बिना जवाब के उच्च स्तर पर पहुंचना उनकी लापरवाही एवं कर्तव्य के प्रति उदासीनता को दर्शाता है, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों ने नाराजगी व्यक्त की।

जनपद सीईओ राघौगढ द्वारा शासकीय कार्य में लापरवाही मानते हुए दोनों कर्मचारियों के माह मार्च 2026 के वेतन से एक-एक दिवस का वेतन काटने का आदेश जारी किया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में यदि किसी भी प्रकार की शिकायत बिना जवाब के उच्च स्तर पर जाती है तो संबंधित कर्मचायिारें के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.