Type Here to Get Search Results !

पराली न जलाने के लिए प्रशासन की पहल, ग्राम कलोरा में चौपाल आयोजित, किसानों को किया जागरूक

 



गुना, 


जिले में पराली जलाने की समस्या को रोकने के लिए कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बमोरी के ग्राम पंचायत कलोरा में ग्राम चौपाल का आयोजन कर किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया गया।


चौपाल के दौरान किसानों को समझाइश दी गई कि पराली जलाने से पर्यावरण को गंभीर नुकसान होता है और मिट्टी की उर्वरता भी प्रभावित होती है। अधिकारियों ने किसानों को नरवाई से भूसा बनाने की जानकारी देते हुए बताया कि इससे उन्हें अतिरिक्त लाभ भी मिल सकता है।


इस दौरान तहसीलदार बमोरी श्री देवदत्त गोलिया, ग्राम सरपंच, पटवारी श्री प्रशांत त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर पराली न जलाने और पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने का संकल्प लिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.