Type Here to Get Search Results !

ग्राम सनबाड़ा और बासखेड़ी में आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

 



गुना, 


मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद एवं आपदा प्रबंधन संस्थान भोपाल के सहयोग से ग्राम पंचायत सनबाड़ा तथा ग्राम बासखेड़ी में स्थानीय ग्राम पंचायत भवन में आपदा प्रबंधन पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को आपदा के प्रति जागरूक करना और उन्हें बचाव एवं राहत कार्यों के लिए तैयार करना था।


प्रशिक्षण के दौरान ब्लॉक समन्वयक अमित गोयल ने आपदाओं के विभिन्न प्रकारों पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि आपदा से पूर्व किस प्रकार सतर्क रहकर स्वयं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने विशेष रूप से वर्षाकाल के दौरान अत्यधिक वर्षा से होने वाली जन-धन हानि के जोखिमों पर प्रकाश डाला और बताया कि ग्राम स्तर पर छोटे-छोटे उपायों और साधनों के माध्यम से प्रभावी बचाव किया जा सकता है।


कार्यक्रम में परामर्शदाता रामकिशोर देवलिया एवं कृष्णकांत कुशवाह ने उपस्थित ग्रामीणों को आत्मरक्षा के लिए प्रेरित करते हुए व्यवहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने और सामूहिक सहयोग की महत्ता पर जोर दिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.