Type Here to Get Search Results !

सीएमओ ने किया जनगणना हेतु मकान सूचीकरण कार्य का निरीक्षण

 


गुना 

डिप्‍टी कलेक्‍टर एवं प्र. मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री ने आगामी जनगणना के मद्देनजर जिले में मकान सूचीकरण (House Listing) और नंबरिंग कार्य का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गुना मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री खत्री जनगणना कार्य निदेशालय से गुना जिले के प्रभारी श्री मनोज कनाडे ने फील्ड स्टाफ को प्रत्येक भवन पर स्पष्ट और त्रुटिहीन नंबर अंकित करने के निर्देश दिए। उन्‍होंने बताया कि मकानों पर नंबर ऐसे स्थान पर डालें जो आसानी से दृश्य हो।

प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे गणना कर्मियों को सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय कार्य में सहयोग करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.