Type Here to Get Search Results !

मोबाइल कोर्ट’ की कार्यवाही से अवैध कब्जा हटाकर आवेदक को दिलाया गया भूमि का कब्जा

गुना 


कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल के निर्देशानुसार जनसुनवाई में प्राप्त आवेदन के निराकरण हेतु तहसील आरोन के ग्राम पाली में मोबाइल कोर्ट के माध्यम से प्रभावी कार्यवाही की गई। आवेदक हरिराम पुत्र लालजीराम रघुवंशी, निवासी भादौर द्वारा प्रस्तुत आवेदन पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुविभागीय अधिकारी आरोन के मार्गदर्शन में राजस्व एवं पुलिस अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर जांच की गई।

जांच के दौरान पाया गया कि ग्राम पाली स्थित भूमि सर्वे नंबर 184/2, रकबा 1.463 हेक्टेयर पर अनावेदकगण अजमेर सिंह रघुवंशी, देवी सिंह रघुवंशी, रविन्द्र रघुवंशी एवं रानू रघुवंशी द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। मौके पर जरीब से भूमि की माप कर सीमांकन किया गया तथा आवेदक को उसकी भूमि की स्पष्ट सीमा बताई गई।

इसके उपरांत मौके पर ही अवैध कब्जा हटवाकर भूमि का विधिवत कब्जा आवेदक हरिराम रघुवंशी को सौंपा गया। यह पूरी कार्यवाही आवेदक, अनावेदकगण एवं उपस्थित पंचों के समक्ष मोबाइल कोर्ट के माध्यम से संपन्न की गई, जिससे लंबे समय से चले आ रहे विवाद का समाधान हो सका।

कार्यवाही में नायब तहसीलदार आरोन श्री अमित जैन, हल्का पटवारी अनिल धाकण, पटवारी दीपक जाटव, थाना आरोन का पुलिस बल तथा कोटवार ईदल सिंह रजक सहित आवेदक, अनावेदक एवं ग्राम के पंच उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.