Type Here to Get Search Results !

जनगणना 2027 की तैयारियां तेज, फील्ड ट्रेनर्स को दिया जाएगा प्रशिक्षण

 


गुना 

जनगणना 2027 के प्रथम चरण यथा मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना की प्रारंभिक तैयारियों को लेकर जनगणना फील्ड ट्रेनर को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 जयस्तंभ चौराहा गुना में दिनांक 24 मार्च से 26 मार्च 2026 प्रथम बैच एवं दिनांक 30 मार्च, 01 एवं 02 अप्रैल 2026 को द्वितीय बैच को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 

प्रशिक्षण जिला जनगणना प्रभारी श्री मनोज कनाड़े एवं मास्टर ट्रेनर श्री विकास पित्रे द्वारा दिया जाएगा। फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण, जनगणना के विभिन्न पदाधिकारियों के प्रशिक्षण की सबसे जरूरी चरणों में से एक है। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनर्स को मकानों की नंबरिंग, लिस्टिंग और डेटा संकलन की बारीकियों से अवगत कराया जाएगा ताकि वे आगे प्रगणकों/पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित कर सकें, साथ ही प्रशिक्षण उपरांत फील्ड ट्रेनर का टेस्ट भी लिया जाएगा। सभी संबंधित प्रशिक्षुओं को निर्धारित समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.