Type Here to Get Search Results !

24 मार्च से विद्यारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ, आंगनबाड़ी केंद्रों पर होंगे विविध आयोजन

 


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के मार्गदर्शन में जिले में 24 मार्च 2026 से “विद्यारंभ कार्यक्रम” का शुभारंभ किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छोटे बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा से जोड़ना एवं उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम प्रारंभ होने से पूर्व बच्चों की रैली निकाली जाएगी, जिससे आमजन में जागरूकता लाई जा सके। इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों को किशोरी बालिकाओं, सहायिकाओं एवं बच्चों की सहायता से रंगोली, पोस्टर आदि से सजाया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों के साथ समूह फोटो लिए जाएंगे तथा फोटो एवं अन्य गतिविधियों को सोशल मीडिया पर अपलोड किया जाएगा। साथ ही अभिभावकों की प्रतिक्रियाएं भी दर्ज की जाएंगी।

कार्यक्रम में बच्चों द्वारा म्यूजिक, डांस, राइम्स जैसी प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता संबोधन देंगी तथा प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को भी आमंत्रित किया जाएगा, ताकि बच्चों का स्कूल से जुड़ाव मजबूत हो सके। इसके अतिरिक्त सभी गतिविधियों का उचित रिकॉर्ड संधारण भी सुनिश्चित किया जाएगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.