*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में अवैध शराब माफियाओं पर गुना पुलिस का सतत प्रहार*
अवैध शराब बिक्री की सूचना पर गुना कोतवाली पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही
*58 लीटर अवैध कच्ची शराब के के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवेदनशील एवं सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब माफियाओं एवं तस्करों के विरूद्ध निरंतर कठोर और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी की सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए 58 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार किया गया है ।
गत दिनांक 16 मार्च 2026 की रात्रि में गुना कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हाईवे रोड किनारे ग्राम हरिपुर पुलिया के पास एक व्यक्ति दो प्लास्टिक की कैनों में अवैध कच्ची शराब लेकर उसे बेचने के लिए बैठा हुआ है । अवैध शराब तस्करी की इस सूचना के मिलते ही शराब तस्कर पर कार्यवाही हेतु गुना कोतवाली से तत्काल पुलिस की एक टीम रवाना हुई और हरिपुर रोड पुलिया के पास पहुंचकर देखा तो पुलिया के पास रोड किनारे मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति अपने पास प्लास्टिक की दो बडी-बडी कैनों के साथ बैठा दिखा जो पुलिस फोर्स को देखते ही वहां से भागने का प्रयास करने लगा, जिसे पुलिस टीम द्वारा बमुश्किल घेराबंदी कर पकड लिया गया । जिसने पूछताछ पर अपना नाम हरिओम पुत्र लक्ष्मीनारायण अहिरवार उम्र 20 साल निवासी बूढेबालाजी, गुना का होना बताया । जिसके पास मिली प्लास्टिक की बड़ी-बड़ी दो केनों में हाथ भट्टी पर बनी कुल 58 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुईं । आरोपी का यह कृत्य आबकारी एक्ट की परिधि में आने से बरामद कच्ची शराब कीमती 5,800/- रूपये को विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जिसके विरूद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 120/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है ।
अवैध शराब के विरूद्ध गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में इंचार्ज थाना प्रभारी उपनिरीक्षक रुहिल शर्मा, प्रधान आरक्षक मोकम सिंह, आरक्षक रामकिशोर एवं सायबर सेल से आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक नवदीप अग्रवाल व आरक्षक आदित्य सिंह कौरव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
