*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में नाबालिगों से जुडे मामलों में गुना पुलिस की कार्यवाही जारी*
केंट थानांतर्गत 03 नाबालिग भाई/बहनों के गुम होने के मामले में पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही
*केंट थाना पुलिस ने गुम हुए तीनों नाबालिग भाई-बहनों को चंद घंटों में दस्तयाब कर परिजनों को सौंपे*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के के सशक्त, संवेदनशील एवं मानवीय नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिग बालक-बालिकाओं के अपहरण एवं गुमशुदगी से संबंधित प्रकरणों को अत्यंत गंभीरता एवं संवेदनशीलता से लेते हुए जिनकी शीघ्र दस्तयाबी हेतु निरंतर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र से एक ही परिवार के 03 नाबालिग भाई/बहनों के गुम होने के मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए सभी को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया है ।
उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 17 मार्च 2026 को केंट थाना क्षेत्र से एक ही परिवार के 10 वर्षीय बालक, 07 वर्षीय बालिका एवं 04 वर्षीय बालिका के लापता होने पर उनके पिता द्वारा केंट थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने अपराध क्रमांक 170/26 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर तीनों नाबालिग बच्चों की तलाश प्रारंभ की गई ।
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वरा जिले में नाबालिगों से संबंधित मामलों में शीघ्र एवं संवेदनशील कार्यवाही हेतु दिए जा रहे निर्देशों के केंट थाना पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद ली गई जिससे संकलित सूचनाओं के आधार पर सभी संभावित जगहों पर तीनों बच्चों को खोजने के सघन प्रयास किए गए । जिसके परिणाम स्वरुप प्राप्त सूचनाओं के आधार पर केंट थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चंद घंटों के भीतर ही तीनों नाबालिग भाई/बहनों को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया एवं विधिवत कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से बाल कल्याण समिति अध्यक्षा श्रीमति डॉ. नीरू शर्मा एवं समिति सदस्यों के द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूरी कर बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है ।
केंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, सउनि मिट्ठूलाल, प्रधान आरक्षक प्रदीप धाकड, आरक्षक देवेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक जगदीश रावत एवं महिला आरक्षक रक्षा कंवर की सराहनीय भूमिका रही है ।
