*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के कुशल एवं सशक्त नेतृत्व में श्रृद्धा स्थलों से चोरी के मामलों में गुना पुलिस की निरंतर कार्यवाही*
चाचौडा थाना पुलिस ने टोडी रोड स्थित बिट्ठेलेश्वर मंदिर से मुकुट चोरी का किया खुलासा
*मुख्य आरोपी एवं दो खरीददार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार, चोरी गया चांदी का मुकुट एवं चांदी के टुकडे बरामद*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के संवेदनशील, सशक्त एवं कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं एसडीओपी चाचौडा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चाचौडा थाने की बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह और उनकी टीम द्वारा टोडी रोड स्थित बिट्ठेलेश्वर मंदिर से हुई मुकुट चोरी की घटना का त्वरित एवं सफल खुलासा किया गया है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 17 फरवरी 2026 को फरियादी चंद्रेश पुत्र लक्ष्मीनारायण नामदेव के द्वारा चाचौडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 16 फरवरी 2026 की रात्रि में किन्हीं अज्ञात चोरों द्वारा मंदिर परिसर से चांदी के 02 मुकुट, गेंहू के 03 कट्टे व दान पेटी के कुछ रुपये चोरी कर लिए गए हैं । इस रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध चाचौडा थाने में अप.क्र. 52/26, धारा 305(डी), 331(4) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा मंदिर परिसर से चोरी की घटना का शीघ्र खुलाशा कर आरोपी की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी के निर्देश दिए गए । निर्देशों परिपालन में बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ तत्परता से कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपियों की पतारसी के सघन प्रयास किए गए और इस हेतु आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए साथ ही अपना मुखबिर तंत्र सुदृढ़ किया गया । इसमें पुलिस के सघन सूचना संकलन एवं प्रभावी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर शीघ्र ही चोरी में अज्ञात आरोपियों की पहचान सुनिश्चत की जाकर जिसकी सरगर्मी से तलाश की गई और गत दिनांक 16 मार्च 2026 को प्रकरण में एक मुख्य आरोपी दीपक उर्फ मजबूत सिंह पुत्र मिश्रीलाल मीना उम्र 32 साल निवासी ग्राम खातोली थाना चाचौडा को गिरफ्तार कर लिया गया । जिसने पूछताछ पर अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त चोरी करना स्वीकार किया एवं चांदी का मुकुट शुभम सेन निवासी चाचौडा एवं हफीज खान निवासी बीनागंज को बेचना बताया । जिस पर से पुलिस द्वारा प्रकरण में धारा 317(2), 317(5) बीएनएस का इजाफा कर आरोपियों की निरंतर तलाश की गई और दिनांक आज दिनांक 17 मार्च 2026 को मुकुट खरीदने वाले दो आरोपियों शुभम उर्फ टुन्नी पुत्र दिनेश सेन उम्र 27 साल निवासी चाचौडा एवं हफीज पुत्र अजगर खान उम्र 25 साल निवासी घोसी मोहल्ला बीनागंज को गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से चोरी गया चांदी का एक मुकुट व चांदी की कुछ टुकडे जप्त किए गए हैं । पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा आरोपी को आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है । पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार 03 अन्य आरोपियों की तलाश जारी है ।
चाचौडा थाना पुलिस की इस तत्पर और प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अरविन्द सिंह गौर, बीनागंज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह, सउनि ताराचंद सगर, आरक्षक मोनू करारे, आरक्षक सचिन भिलाला, आरक्षक अजय समाधिया, आरक्षक राजू रजक, आरक्षक संजय सोलंकी एवं आरक्षक कौशल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
