Type Here to Get Search Results !

सूचना संकलन एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

 सूचना संकलन एवं अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न



*बैठक लेकर आसूचना कार्य में लगे कर्मचारियों को दिए सख्त एवं महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश*                  


               जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने एवं अपराधों की प्रभावी रोकथाम के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक गुना श्रीमती हितिका वासल द्वारा आज दिनांक 26 मार्च 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सभागार में “सूचना संकलन” विषय पर एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।

               बैठक में जिला विशेष शाखा एवं आसूचना कार्य में लगे सभी थानों के पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे । पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल ने सभी कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सूचना संकलन (इंटेलिजेंस कलेक्शन) पुलिस कार्यप्रणाली का अत्यंत महत्वपूर्ण आधार है, जिसके माध्यम से अपराधों की पूर्व में ही रोकथाम संभव है। उन्होंने बीट प्रणाली को और अधिक सशक्त बनाने, मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए ।


               पुलिस अधीक्षक ने कहा कि क्षेत्र में घटित होने वाली छोटी-छोटी घटनाओं एवं गतिविधियों की जानकारी भी गंभीरता से संकलित की जाए, जिससे भविष्य में संभावित अपराधों पर समय रहते अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने विशेष रूप से असामाजिक तत्वों, आदतन अपराधियों एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर सतत नजर रखने के निर्देश दिए ।


               बैठक के दौरान आगामी त्योहारों एवं विशेष अवसरों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा पर भी विस्तृत चर्चा की ग ई। पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण बढ़ाने, आमजन से संवाद स्थापित करने तथा विश्वास कायम रखने पर विशेष जोर दिया । बैठक में सूचना के आदान-प्रदान को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों के उपयोग पर भी बल दिया गया ।


               अंत में पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ करें, ताकि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.