Type Here to Get Search Results !

पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील नेतृत्व में यातायात नियमों के पालन हेतु गुना पुलिस का सतत अभियान

 पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के संवेदनशील नेतृत्व में यातायात नियमों के पालन हेतु गुना पुलिस का सतत अभियान



*यातायात पुलिस की ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*


               पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा आमजन को विभिन्न माध्यमों से यातायात नियमों के प्रति निरंतर जागरूक किया जा रहा है, इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी ट्रैफिक श्री मुकेश कुमार दीक्षित के पर्यवेक्षण में यातायात थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह द्वारा अपने यातायात अमले के साथ गत दिनांक 25 मार्च 2026 को सायं 19:00 बजे से रात्रि 22:00 बजे तक जय स्तंभ चौराहे पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया ।


               इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल नियमों का पालन कराना ही नहीं, बल्कि आमजन के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। चेकिंग के दौरान दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों सहित बस चालकों का भी ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से अल्कोहल परीक्षण किया गया। विशेष रूप से शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई, क्योंकि नशे में वाहन चलाना न केवल चालक के लिए, बल्कि सड़क पर चल रहे हर व्यक्ति के जीवन के लिए एक गंभीर खतरा है ।


 


               अभियान के दौरान 02 वाहन चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाए गए, जिनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम 1988 की धारा 185 के अंतर्गत विधिवत कार्रवाई करते हुए प्रकरण तैयार किया गया, जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा ।


यातायात पुलिस की जनसामान्य से अपील:


               गुना पुलिस की जिलेवासियों से अपील है कि कृपया यातायात नियमों का पालन करें और कभी भी नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं । आपकी एक छोटी सी लापरवाही किसी निर्दोष व्यक्ति के जीवन को संकट में डाल सकती है, किसी परिवार की खुशियां छीन सकती है । सड़क पर आपका हर निर्णय न केवल आपकी, बल्कि आपके परिवार और समाज की सुरक्षा से जुड़ा होता है ।


याद रखें—



“घर पर आपका कोई इंतजार कर रहा है… सुरक्षित पहुंचना ही सबसे बड़ी जिम्मेदारी है ।”

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.