Type Here to Get Search Results !

मोटर सायकिल चोरी के मामले में मधुसूदनगढ थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही

 *पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में  गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*


मोटर सायकिल चोरी के मामले में मधुसूदनगढ थाना पुलिस की त्वरित कार्यवाही



*मात्र 24 घंटे के भीतर ही आरोपी गिरफ्तार कर, चोरी गई मोटर की साइकिल बरामद*


          गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर निरंतर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी श्री जमील उद्दीन सिद्दीकी के पर्यवेक्षण में मधुसूदनगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव और उनकी टीम द्वारा बाईक चोरी के मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जिससे चोरी गई मोटर सायकिल बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है ।


               उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 25 मार्च 2026 को फरियादी बृजराज सिंह पुत्र जगदीश सिंह राजपूत निवासी ग्राम सुंदरपुरा थाना मधुसूदनगढ द्वारा अपनी बजाज पल्सर मोटर सायकिल क्रमांक MP40 MH 4803 के भडेर नदी के पास से चोरी होने की रिपोर्ट मधुसूदनगढ थाने पर दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 37/26 धारा 303(2) बीएनएस के तहत


 


प्रकरण दर्ज विवेचना प्रारंभ की गई ।


               मोटर साइकिल चोरी के उक्‍त प्रकरण में मधुसूदनगढ थाना पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपी पहचान हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय किया तथा तकनीकी संसाधनों का विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी की तलाश व पतारसी के सघन प्रयास किये गये । प्रकरण में पुलिस के सतत सूचना संकलन एवं प्रभावी तकनीकी विश्लेषण के परिणाम स्वरूप आज दिनांक 26 मार्च 2026 को मुखबिर सूचना पर मधुसूदनगढ थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर ही आरोपी रंजीत पुत्र मोहर सिंह भील उम्र 19 साल निवासी ग्राम गजपुरा थाना जामनेर को गिरफ्तार कर लिया गया एवं जिसके कब्जे से प्रकरण में चोरी हुई बजाज पल्सर मोटर साइकिल बरामद की गई ।


               मधुसूदनगढ थाना पुलिस की इस उल्‍लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक संदीप यादव, उपनिरीक्षक महेश सिकरवार, प्रधान आरक्षक महेन्द्र पाल, आरक्षक अजय कंषाना, आरक्षक शैलेन्द्र गुर्जर, आरक्षक देव सिकरवार, आरक्षक पुष्पेंद्र जाट एवं आरक्षक विनीत मौर्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.