*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का नशे पर निरंतर प्रहार*
स्मैक तस्करी की सूचना पर कैंट थाना पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्यवाही
*03 लाख कीमत की 30 ग्राम स्मैक के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार*
गुना पुलिस अधीक्षक श्री हितिका वासल द्वारा गुना जिले को नशा मुक्त जिला बनाने का अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं इन गतिविधयों में संलिप्त माफियाओं के विरूद्ध निरंतर कठोर कार्यवाही के निर्देश अधीनस्थ अधिकारियों को दिए जा रहे हैं । उक्त निर्देशों के परिपालन में गुना पुलिस द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबार पर निरंतर प्रहार करते हुए नशे के सौदागरों को धरासायी किया जा रहा है । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा स्मैक तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जिनसे 03 लाख मूल्य की 30 ग्राम स्मैक जप्त की गई है ।
बीती रात कैंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रशीद कालोनी स्थित मुक्तिधाम के पास एक महिला एवं एक पुरुष अपने पास अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर उसे बेचने के उद्देश्य से खड़े हुए हैं । स्मैक तस्करी की सूचना को गंभीरता लेते हुए तस्करों की धरपकड़ हेतु तत्काल कैंट थाने से पुलिस की एक टीम रवाना हुई और तुरंत रशीद कालोनी मुक्तिधाम के पास पहुंचकर देखा तो वहां पर मुखबिर के बताए हुलिए के महिला-पुरुष खड़े दिखे, जो पुलिस को देखते ही वहां से भागने लगे, जिन्हें पुलिस फोर्स द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया । पूछताछ पर जिन्होंने अपने नाम गोविन्द पुत्र रामस्वरुप मीना उम्र 22 साल निवासी ग्राम सिंगनपुर थाना कुंभराज एवं प्रियंका पत्नि ऊधम सिंह मीना उम्र 29 साल निवासी ग्राम घोल्लाखेडा थाना कुंभराज, जिला गुना के होना बताए । जिनकी विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती करीब 03 लाख रुपये की बरामद हुई, जिसे पुलिस ने विधिवत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया और जिनके विरुद्ध कैंट थाने में अप.क्र. 193/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
नशे के विरुद्ध कैंट थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में डीएसपी श्री आनंद राय के नेतृत्व में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, प्रधान आरक्षक रामस्वरुप मीना, प्रधान आरक्षक प्रदीप धाकड, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक सूर्यभान जाट, महिला आरक्षक धनकुंवर व महिला आरक्षक रक्षा रघुवंशी एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक भूपेंद्र खटीक, आरक्षक भानू रघुवंशी एवं आरक्षक आदित्य सिंह कौरव की विशेष भूमिका रही है ।
