*गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*
नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में फतेहगढ थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही
*महज 06 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नाबालिगों एवं महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधो को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इन मामलों में त्वरित, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए महज 06 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।
दिनांक 25 मार्च 2026 को फतेहगढ थाने पर एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 22 मार्च 2026 की रात्रि में आरोपी शिवम पुत्र छोटेलाल मीना, निवासी ग्राम लालोनी द्वारा उसकी मर्जी के बिना उसके साथ जबरदस्ती गलत काम (दुष्कर्म) किया, साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी । उक्त रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा आरोपी शिववम मीना के विरुद्ध अपराध क्रमांक 55/26 धारा 65(1), 351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री हितिका वासल द्वारा आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए निर्देशानुसार फतेहगढ थाना प्रभारी द्वारा पुलिस की टीम गठित कर सक्रिय की गईं । पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सुदृढ़ करते हुए सभी संभावित स्थानों पर सघन दविशें दी गईं । इसमें पुलिस के अथक प्रयासों के परिणाम स्वरूप आज दिनांक 26 मार्च 2026 को आरोपी के संबंध में मुखबिर से प्राप्त पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित और प्रभावी कार्यवाही करते हुए महज 06 घंटे के भीतर ही आरोपी शिवम पुत्र छोटेलाल मीना उम्र 18 साल निवासी ग्राम लालोनी थाना फतेहगढ जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया ।
फतेहगढ़ थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि दिलीप रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फालके, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक योगेश जाट, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक कुलदीप धाकड, आरक्षक दिव्यांश भार्गव, आरक्षक बृजमोहन, आरक्षक अजय लोधी, महिला आरक्षक आकांक्षा शर्मा एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।
