Type Here to Get Search Results !

बमोरी थाना पुलिस ने 10.30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ नशा तस्कर किया गिरफ्तार

 *पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस की नशा माफियाओं पर सख्त कार्यवाही*  


बमोरी थाना पुलिस ने 10.30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ नशा तस्कर किया गिरफ्तार



*आरोपी के कब्जे से 01 लाख रुपये कीमत की स्मैक बरामद*  


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा गुना जिले को नशा मुक्त जिला बनाने के उद्देश्य को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में रखते हुए जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्‍करी एवं बिक्री में संलिप्‍त व्यक्तियों के विरूद्ध निरंतर कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं । निर्देशानुसार गुना पुलिस द्वारा नशा माफियाओं पर निरंतर ताबडतोड कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमोरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा  मुखबिर सूचना पर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है ।

               आज दिनांक 26 मार्च 2026 के दोपहर में बमोरी थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नोनेरा के कच्चे रास्ते पर एक व्यक्ति अपने पास अवैध मादक पदार्थ स्मैक लेकर उसे बेचने की फिराक में खड़ा हुआ हैं । सूचना को गंभीरता लेते हुए तस्करों की धरपकड़ हेतु तत्काल बमोरी थाने से पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची जहां पर मुखबिर के बताए हुलिए का एक व्यक्ति खड़ा दिखा, जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी दबोच लिया गया । पूछताछ पर जिसने अपना नाम नारायण पुत्र खुमान खैरुआ उम्र 50 सालनिवासी ग्राम मसूरिया, थाना बमोरी जिला गुना का होना बताया । जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक कीमती करीब 01 लाख रुपये की बरामद हुई, जिसे पुलिस ने विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया और जिसके विरुद्ध बमोरी थाने में अप.क्र. 60/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


               नशे के विरुद्ध बमोरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, उपनिरीक्षक बुंदेल सिंह सुनेरिया, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिंह, आरक्षक महेन्द्र पटेलिया, आरक्षक राजकुमार मांझी एवं आरक्षक अंकित रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.