Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक संपन्न, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश


गुना 

कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में साप्ताहिक समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिले में संचालित योजनाओं, व्यवस्थाओं एवं विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

‎‎सीएम हेल्पलाइन पर विशेष जोर

‎‎ कलेक्टर श्री कन्याल ने सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को 95 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि प्राप्त शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

‎एचपीवी टीकाकरण अभियान को गति देने के निर्देश

‎‎ बैठक में स्कूल शिक्षा विभाग के माध्यम से एचपीवी वैक्सीन टीकाकरण अभियान को तेज करने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने प्रत्येक ब्लॉक में न्यूनतम 100 बच्चों को लक्ष्य बनाकर टीकाकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

‎राजस्व वसूली एवं टीएल प्रकरणों की समीक्षा

‎‎ कलेक्टर ने राजस्व वसूली को प्राथमिकता देने एवं उसकी नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही टीएल प्रकरणों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समय-सीमा में प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए।

‎अग्नि सुरक्षा एवं ग्रीष्‍म ऋतु से संबंधित तैयारियों के संबंध में निर्देश

‎‎ ग्रीष्‍म ऋतु के दृष्टिगत संभावित अग्नि दुर्घटनाओं से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पेयजल की संभावित समस्या को ध्यान में रखते हुए अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।

‎पीएम विश्वकर्मा योजना एवं उपार्जन कार्य की समीक्षा

‎‎ पीएम विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक प्रकरण स्वीकृत एवं निराकृत करने के निर्देश दिए गए। उपार्जन कार्य की समीक्षा के दौरान मंडियों में पेयजल, टेंट, सुरक्षा एवं पंजीयन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा गेहूं के सत्यापन को सही तरीके से करने के निर्देश दिए गए।

‎त्योहारों को लेकर विशेष व्यवस्थाएं

‎‎ आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए धार्मिक स्थलों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने एवं पर्याप्त संख्या में वॉलिंटियर्स की तैनाती के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री कन्याल ने नरवाई जलाने की घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई करते हुए दोषियों पर जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए।

‎जनगणना एवं संकल्प से समाधान अभियान

‎‎ बैठक में जनगणना कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित क्षेत्रों में कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। साथ ही ‘संकल्प से समाधान’ अभियान के तहत प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.