Type Here to Get Search Results !

थानांतर्गत ग्राम सूतानदी में जमीनी विवाद को लेकर जानलेवा हमले के मामले में कुंभराज थाना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही

 *पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवदेनशील नेतृत्व में गुना पुलिस की अपराधियों पर सख्त कार्यवाही*


थानांतर्गत ग्राम सूतानदी में जमीनी विवाद को लेकर जानलेवा हमले के मामले में कुंभराज थाना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही



*प्रकरण में 02 आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे*   


               गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं प्रभावी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराधियों पर लगातार सख्त शिकंजा कसते हुए हिंसक अपराधों एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध त्वरित एवं निर्णायक कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चाचौडा श्री मनोज कुमार झा  के पर्यवेक्षण में कुंभराज थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम सूतानदी में प्राणघातक मारपीट के मामले में तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है । 


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 20 जनवरी 2026 को  को कुंभराज थाने पर फरियादी महेश पुत्र मजबूत सिंह मीना निवासी ग्राम सूतानदी के द्वारा जमीनी विवाद को लेकर आरोपीगण भगवान सिंह मीना, हुकुम सिंह मीना, विजय सिंह मीना एवं गिर्राज मीना निवासीगण ग्राम सूतानदी के विरुद्ध उसे, उसके बडे भाई विष्णु मीना, ताऊ लक्ष्मीनारायण मीना आदि को अश्लील गालियां देने, जान से मारने की नीयत से लाठी, फरसी से गंभीर मारपीट किए जाने व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिसकी रिपोर्ट पर से कुंभराज थाने में अपराध क्रमांक 12/26 धारा 118(1), 115(2), 296(a), 351(2), 3(5) इजाफा 109(1) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।


               घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के स्पष्ट निर्देश दिए गए । निर्देशों के पालन में कुंभराज थाना पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की गई और हेतु अपना मुखबिर तंत्र सुदृढ़ कर जिनकी तलाश में सघन दविशें दी गईं । जिसके फलस्वरूप विगत दिनांक 19 मार्च 2026 को आरोपियों के संबंध में मुखबिर से प्राप्त पुख्ता सूचना पर कुंभराज थाना पुलिस द्वारा तत्पर और प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में दो आरोपी 1-भगवान सिंह पुत्र रामसिंह मीना उम्र 50 साल एवं 2-हुकुम सिंह पुत्र रामप्रसाद मीना उम्र 40 साल निवासीगण ग्राम सूतानदी थाना कुंभराज जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया । पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार अन्य दो आरोपियों की निरंतर तलाश की जा रही है, जिन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा ।


               कुंभराज थाना पुलिस की इस तत्पर और प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी पंकज त्यागी व अन्य थाना स्टॉफ की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.