Type Here to Get Search Results !

कैंट थाना अंतर्गत बरवटपुरा स्थित सूने घर से हुई चोरी का पर्दाफास

 *पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में अपराधियों पर गुना पुलिस का सख्त शिकंजा*


कैंट थाना अंतर्गत बरवटपुरा स्थित सूने घर से हुई चोरी का पर्दाफास



*शातिर आरोपी चोर गिरफ्तार कर, चोरी गए जेवर बरामद*


               गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त, कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों में निरंतर त्वरित एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट पुलिस द्वारा बरवटपुरा स्थित एक सूने घर से हुई चोरी की बारदात का सफल खुलासा करते हुए शातिर चोर गिरफ्तार कर जिसके कब्जे से चोरी गए गहने बरामद करने में महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की गई है ।


               उल्‍लेखनीय है कि दिनांक 18 मार्च  2026 को फरियादी अजय पुत्र राजू अहिरवार निवासी बरवटपुरा थाना कैंट के द्वारा कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 19 जनवरी 2026 की रात में वह अपने घर पर ताला लगाकर पत्नि का इलाज कराने के लिए गया हुआ था, अस्पताल से वापस आने पर उसे घर का ताला टूटा मिला एवं अंदर अलमारी में रखे सोने, चांदी के जेवर एवं नकदी दस हजार रुपये गायब थे, जिन्हें कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है । उक्त रिपोर्ट पर से कैंट में अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 179/26 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर प्रकरण की विवेचना प्रारंभ की गई ।


               कैंट थाना पुलिस द्वारा चोरी के उपरोक्‍त प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पहचान के तत्काल प्रयास शुरू किए गए और इस हेतु घटना स्‍थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए साथ ही अन्य तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण एवं मुखिबर तंत्र के सहयोग से अज्ञात आरोपी की पहचान के लगातार प्रयास किए गए । इसमें पुलिस की सतर्कता, प्रभावी तकनीकी विश्लेषण एवं सतत सूचना संकलन के परिणाम स्वरूप अज्ञात आरोपी की पहचान बंटी कुर्मी निवासी नईबस्ती कुशमौदा, थाना कैंट गुना के रूप में सुनिश्चत कर जिसकी तलाश शुरू की गई । आरोपी की तलाश के क्रम में विगत दिनांक 20 मार्च 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी बंटी पुत्र श्याम कुर्मी उम्र 26 साल निवासी नईबस्ती कुशमौदा, थाना कैंट जिला गुना को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा उक्त चोरी करना स्वीकार किया । पुलिस द्वारा आरोपी की निसादेही से प्रकरण में चोरी गया सोने का एक पेंडिल, चांदी की करधनी व चांदी का एक चूडा कुल कीमती करीब 60 हजार रुपये का माल जप्त किया गया । पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया गया ।       


               कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, प्रधान आरक्षक मनोज कलावत, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक देवेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक सुरेन्द्र पाल एवं आरक्षक राजू बघेल की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.