Type Here to Get Search Results !

फतेहगढ थाना पुलिस की जुए की सूचना पर त्‍वरित एवं प्रभावी कार्यवाही, 05 जुआरी दबोचे

 *पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में जुए के विरुद्ध गुना पुलिस की सतत कार्यवाही*


फतेहगढ थाना पुलिस की जुए की सूचना पर त्‍वरित एवं प्रभावी कार्यवाही, 05 जुआरी दबोचे



*मौके से नगदी 16,600/- रूपये नगदी व ताश की गड्डी जप्त*


             गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों के विरूद्ध निरंतर प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ थाना पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुरा के जंगल में जुए की सूचना पर त्‍वरित कार्यवाही करते हुए फड़ जमाकर जुआ खेल रहे 05 जुआरी दबोचे गये हैं ।

                गत् दिनांक 21 मार्च 2026 की दोपहर में फतेहगढ थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुरा के जंगल में कुछ व्यक्तियों के द्वारा तास पत्‍तों से रूपयों की हारजीत के दाव लगाकर जुआ खेले जाने की मुखबिर सूचना ‍पर फतेहगढ थाने से पुलिस की एक टीम जुआरियों पर कार्यवाही हेतु तत्‍काल ग्राम भगवानपुरा पहुंची और जहां मुखबिर की बताई जगह पर दविश देकर जुआ खेल रहे 05 जुआरियों को धर दबोच लिया गया । जिन्‍होंने पूछताछ पर अपने-अपने नाम 1-अलील पुत्र जलील खान उम्र 57 साल, 2-विमलेश पुत्र रामदयाल शर्मा उम्र 42 साल, 3-सुनील पुत्र रामचरण यादव उम्र 25 साल, 4-प्रकाश पुत्र राजकुमार कलावत उम्र 45 साल एवं 5-नीरज पुत्र छगन लाल अग्रवाल उम्र 40 साल निवासीगण कस्बा फतेहगढ, जिला गुना के होना बताये । पुलिस द्वारा मौके से कुल 16,600/-रूपये नगदी सहित तास की एक गड्डी विधिवत जप्त कर जुआ खेलते पकड़े गये पांचों जुआरियों के विरूद्ध फतेहगढ थाने में अप.क्र. 51/26 धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई ।


               जुए के विरूद्ध फतेहगढ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि दिलीप रघुवंशी, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक योगेश जाट, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक विवेक सिंह एवं सायबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.