*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*
धरनावदा थाना अंतर्गत लूट के मामले में पुलिस की त्वरित कार्यवाही
*महज 24 घंटे के भीतर ही लूट का खुलाशा कर एक आरोपी किया गिरफ्तार, लूटी गई मोटर सायकिल बरामद
गुना पुलिस अधीक्षक श्री हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर निरंतर, प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मागदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में धरनावदा थाना प्रभारी डीएसपी श्री आनंद कुमार राय तथा उनकी टीम द्वारा लूट के एक गंभीर प्रकरण का खुलाशा करते हुए एक आरोपी गिरफ्तार कर जिसके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है ।
उल्लेखनीय है कि फरियादी त्रिलोक सिंह पुत्र शिवचरण मीना, निवासी ग्राम रामखेड़ी थाना उमरावगंज, जिला रायसेन द्वारा दिनांक 29 मार्च 2026 को थाना धरनावदा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि दिनांक 26 मार्च 2026 को वह अपने मित्र अब्दुल रकीब के साथ झाड़-फूंक कराने गुना आया था । वापसी के दौरान रात्रि करीब 10:30 बजे, जैसे ही वे हाईवे स्थित चौबे फार्म हाउस के पास पहुंचे, तभी पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनकी मोटरसाइकिल के आगे वाहन लगाकर रास्ता रोक लिया । इसके तुरंत बाद एक अन्य मोटरसाइकिल पर सवार दो और युवक वहां आ पहुंचे । चारों आरोपियों ने रास्ता रोककर अश्लील गालियां दीं एवं दोनों के मोबाइल फोन, करीब 600 रुपये नकद एवं मोटरसाइकिल लूटकर फरार हो गए । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना धरनावदा में अज्ञात 04 आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 58/26 धारा 126(2), 309(4), 296(बी) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना धरनावदा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई । इसके लिए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तथा विभिन्न तकनीकी संसाधनों की सहायता से आरोपियों की पहचान के सघन प्रयास किए गए । सतत सूचना संकलन एवं प्रभावी तकनीकी विश्लेषण के आधार पर चारों आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई, जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी गई । इसी क्रम में आज दिनांक 30 मार्च 2026 को महज 24 घंटे के भीतर प्रकरण में एक आरोपी जीते पुत्र आकाश पारदी, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम बीलाखेड़ी थाना धरनावदा, हाल पटेल नगर थाना कैंट गुना को गिरफ्तार कर लिया गया । आरोपी के कब्जे से लूटी गई होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक MP04 ZZ 6158 बरामद की गई । गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। प्रकरण में फरार शेष तीनों आरोपियों की तलाश निरंतर जारी है, जिन्हें शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा ।
धरनावदा थाना पुलिस की इस कार्यवाही में डीएसपी एवं थाना प्रभारी श्री आनंद कुमार राय, सउनि रामगोपाल सिंह, सउनि ओमप्रकाश शर्मा, प्रधान आरक्षक प्रदीप कुशवाह, प्रधान आरक्षक कल्याण सिंह, आरक्षक धर्मेन्द्र धाकड, आरक्षक सत्येन्द्र गुर्जर, आरक्षक रिशिकेष शर्मा, सिकरवार, आरक्षक सचिन तोमर, आरक्षक कपिल ओझा, आरक्षक सोनू जाटव एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक आदित्य सिंह कौरव, कैंट थाने से आरक्षक राजू बघेल, शुभम रघुवंशी, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक देवेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक मनमोहन लोधी, आरक्षक धर्मेन्द्र रघुवंशी तथा सीसीटीव्ही कंट्रोल से आरक्षक ओमचरण कुशवाह, महिला आरक्षक सुधा रघुवंशी व प्रियंका रघुवंशी की विशेष भूमिका रही है ।
