Type Here to Get Search Results !

पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में हनुमान जयंती मेले को लेकर यातायात व्यवस्था सुदृढ़

 पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में हनुमान जयंती मेले को लेकर यातायात व्यवस्था सुदृढ़



*थाना यातायात पुलिस द्वारा ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों की बैठक लेकर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश*


                 पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मान सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन तथा डीएसपी ट्रैफिक श्री मुकेश कुमार दीक्षित के पर्यवेक्षण में, थाना यातायात प्रभारी टीआई अजय प्रताप सिंह द्वारा आगामी हनुमान जयंती महोत्सव के अवसर पर टेकरी सरकार में लगने वाले मेले के दौरान बेहतर यातायात एवं सड़क व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु यातायात थाना परिसर में ऑटो रिक्शा एवं ई-रिक्शा चालकों की बैठक आयोजित की गई ।


               बैठक के दौरान चालकों को श्रद्धालुओं के साथ विनम्र एवं सम्मानजनक व्यवहार रखने, निर्धारित किराया लेने, ओवरलोडिंग से बचने, नशे की स्थिति में वाहन न चलाने तथा वाहन की गति नियंत्रित रखने हेतु समझाइश दी गई। साथ ही सवारियों को बीच सड़क या हाईवे पर न उतारकर निर्धारित पार्किंग स्थल तक सुरक्षित पहुंचाने के लिए कहा गया ।


               यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए फतेहगढ़ की ओर से आने वाली सवारियों को कुशवाह ढाबा के पास स्थित पार्किंग, दो खंभा मार्ग से आने वाली सवारियों को सकतपुर पार्किंग तथा शहर के अंदर से आने वाली सवारियों को बूढ़े बालाजी मैदान पार्किंग तक छोड़ने की व्यवस्था बताई गई। इसके अतिरिक्त चालकों को गलत दिशा में वाहन न चलाने एवं टेकरी पुल स्थित फ्लाईओवर पर वाहन खड़ा न करने के संबंध में जागरूक किया गया । बैठक में यह भी अवगत कराया गया कि मेले के दौरान यातायात पुलिस द्वारा निरंतर निगरानी रखी जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी, वहीं नियमों का पालन करने वाले चालकों को प्रोत्साहित भी किया जाएगा ।


               बैठक में टीआई अजय प्रताप सिंह के साथ सूबेदार हर्ष यादव, सूबेदार यशवंत रघुवंशी, आरक्षक सुनील शिवहरे एवं आरक्षक अभिनंदन सगर उपस्थित रहे, जिसमें लगभग 110 ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक शामिल हुए ।


               अंत में टीआई यातायात द्वारा उपस्थित सभी चालकों एवं स्टाफ को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई तथा “सुरक्षित यात्रा, सुखद दर्शन” के संकल्प को साकार करने हेतु सभी से सहयोग की अपील की गई।


गुना यातायात पुलिस – आपकी सेवा में सदैव तत्पर, सुरक्षा ही हमारा संकल्प ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.