आवेदकों द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित 145 आवेदन किये गये प्रस्तुत
गुना
शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। आज विभिन्न आवेदकों ने जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली, पेंशन, नगरपालिका, स्वास्थ्य और नामांतरण के आवेदन प्रस्तुत किये गये, जिनके निराकरण के निर्देश दिये गये। आज इस दौरान लगभग 145 आवेदन नागरिकों द्वारा प्रस्तुत किये गये।
स्वास्थ्य सुविधाओं, आधार कार्ड का नागरिकों ने लिया लाभ
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा अधिक से अधिक लोगों को आधार एवं स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त हो इसके लिए विशेष प्रबंध के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जनसुनवाई में नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70+ आयुष्मान कार्ड, नेत्र परीक्षण, एचआईव्ही की जांच सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी गई, जिनका बड़ी संख्या में आवेदकों द्वारा लाभ लिया गया। आज जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषक दुबे, संयुक्त कलेक्टर डॉ. संजीव खेमरिया, डिप्टी कलेक्टर सुश्री महिमा चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
जनसुनवाई में दिव्यांग को तत्काल मिली सहायता
आज जनसुनवाई में ग्राम सिरसी खुर्द तहसील गुना निवासी 50% अस्थिबाधित दिव्यांग श्री संतोष चिडार ने कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल को ट्रायसाइकिल की मांग संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर श्री कन्याल के निर्देश पर सामाजिक न्याय विभाग द्वारा तत्परता दिखाते हुए श्री संतोष चिडार को ट्रायसाइकिल एवं वैशाखी तत्काल उपलब्ध कराए गए। सहायता मिलने पर उन्होंने शासन-प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
