Type Here to Get Search Results !

पेट्रोलियम पदार्थों की निर्बाध आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, जिला स्तरीय समिति गठित

 पेट्रोलियम पदार्थों की निर्बाध आपूर्ति के लिए कंट्रोल रूम स्थापित, जिला स्तरीय समिति गठित


गुना 

जिले में पेट्रोलियम पदार्थों जैसे डीजल, पेट्रोल, एलपीजी, पीएनजी एवं सीएनजी की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य एवं कमर्शियल गैस सिलेण्डरों का वितरण प्राथमिकता के आधार पर विभिन्न संस्थाओं को वितरण करने तथा प्रतिदिन उपभोक्‍ताओं की शिकायतों के दर्ज कर उनका त्‍वरित रूप से निराकरण करने हेतु कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा जिला स्‍तर पर कंट्रोल रूम स्‍थापित किया गया हैं। कंट्रोल रूम के दूरभाष नंबर 9993618287 एवं 8770223806 निर्धारित किए गए हैं, जिन पर उपभोक्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

कलेक्‍टर श्री कन्‍याल द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति के समन्वय, निगरानी एवं शिकायतों के निराकरण के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है। समिति में श्री अखिलेश कुमार जैन अपर कलेक्टर को अध्यक्ष, श्री अवधेश कुमार पाण्डेय जिला आपूर्ति अधिकारी को सदस्य सचिव तथा श्री मनोज शर्मा (डीएनओ एवं सेल्स ऑफिसर रिटेल, IOCL), श्री कलपेश मोर्य (सेल्स ऑफिसर रिटेल, HPCL) एवं कु. स्पंदना भट्ट के (सेल्स ऑफिसर रिटेल, BPCL) को सदस्य नियुक्त किया गया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.