गुना
रबी वर्ष 2025-26 की फसलों की कटाई प्रारंभ हो चुकी है तथा अधिकांश फसलों की कटाई हेतु कम्बाईन हार्वेस्टर प्रचलन में है। प्राय: ऐसा निरंतर पाया जा रहा है। कि कम्पाईन हार्वेस्टर से कटाई उपरांत नरवाई में आग लगाई जाती है। जिसके कारण वायु प्रदुषण, मृदा स्वास्थ्य क्षति, आगजनी की घटनाऐं एवं आमजन के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा खडी़ फसल एवं फसल कटाई के दौरान आगजनी की घटनाओं के नियंत्रण एवं निरागनी रखने हेतु जिला स्तर एवं विकासखण्ड स्तर पर नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किये गये है। जिससे किसी भी नरवाई जलने की घटना/आगजनी की घटना होने पर जिला स्तर पर कार्यालय उप संचालक, कृषि, जिला गुना दूरभाष क्रमांक-07542-327308एवं विकासखण्ड स्तर पर संबंधित विकासखण्ड हेतु वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखण्ड गुना-7400982625, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखण्ड बमौरी-7400982626, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखण्ड राधौगढ़-7400982616, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखण्ड चांचौड़ा-7400982615, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, विकासखण्ड आरोन-7400982731 पर सूचना कर सकते है।
साथ ही उप संचालक, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग जिला गुना द्वारा अपने मैदानी अमले को लगातार निर्देशित किया जा रहा है कि नरवाई जलने की घटनाओं को रोकने के लिए समस्त मैदानी अमला क्षेत्र में भ्रमण कर कृषक चौपाल का आयोजन करें एवं किसानों को नरवाई जलाने से होने वाले नुकसान के संबंध में जागरूक करें।
उप संचालक कृषि द्वारा कृषकों से अपील की गई है कि ट्रैक्टर चलित स्प्रेयर पंप एवं ट्रेक्टर चलित वाटर टेंकर (पंप सहित) में पानी भरकर तैयार रखे ताकि खेत में आग लगने की घटनाओं पर काबू पाया जा सके एवं किसी कारणवश नरवाई/फसल अवशेष में आग लगने की स्थिति में खेत के चारों ओर जुताई करें जिससे पास के अन्य खेतों मे आग न फैल सके। नरवाई प्रबंधन हेतु उपयोग किये जाने वाले आधुनिक कृषि यंत्रों (रोटावेटर, मल्चर, प्लाऊ इत्यादि) का उपयोग कर नरवाई/फसल अवशेषों को मिट्टी में मिलाये एवं ग्रीष्मकालीन फसलों की बुबाई सुपर सीडर/हैप्पी सीडर से करें।
