Guna- मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग एवं लॉजिस्टिक्स कॉर्पोरेशन, जिला शाखा गुना द्वारा आज दिनांक 30 मार्च 2026 को जिला शाखा कार्यालय गुना में भंडारण, सुरक्षा व्यवस्था एवं कीटोपचार विषयक एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष वर्मा , क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक प्रबंधक आर. के. राय, जिला प्रबंधक जी. एस. आर्य, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी आशीष चतुर्वेदी, मध्य प्रदेश स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक मनोज भगत सहित विभिन्न शाखाओं के अधिकारी एवं वेयरहाउस संचालक उपस्थित रहे।इस अवसर पर आरोन के शाखा प्रबंधक भूपेंद्र दुबे, बिनागंज के शाखा प्रबंधक आशाराम बरदिया तथा जिले के विभिन्न वेयरहाउस संचालक जैसे जेवीएस वेयरहाउस के देव पाटिल, स्टॉक अप वेयरहाउस के मानसिंह राजपूत, सहज वेयरहाउस के केतन चौहान, देवांशी वेयरहाउस के गजेंद्र किरार, हरि राधा वेयरहाउस के महेंद्र शर्मा, राम वेयरहाउस के गिरीश शर्मा, मातृक वेयरहाउस के रामेंद्र तोमर, किसान वेयरहाउस एवं गोपाल वेयरहाउस सहित जिले के सभी वेयरहाउस संचालक एवं स्टाफ उपस्थित रहे।प्रशिक्षण कार्यक्रम में भंडारित अनाज की सुरक्षा, वैज्ञानिक भंडारण पद्धतियों एवं कीट नियंत्रण के प्रभावी उपायों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों द्वारा वेयरहाउस संचालन में गुणवत्ता बनाए रखने एवं शासन की निर्धारित नीतियों का पालन सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन राजेश श्रीवास्तव, शाखा प्रबंधक राघौगढ़-बमौरी द्वारा किया गया।
अंत में सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
