*पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के निर्देशन में सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता को लेकर विशेष अभियान*
बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र में ऑटो चालकों की बैठक आयोजित, सुरक्षा नियमों के पालन हेतु दिलाई गई शपथ
पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने हेतु निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं । इसी क्रम में आज बजरंगगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार द्वारा थाना क्षेत्र में सभी ऑटो चालकों को थाने पर आमंत्रित कर एक बैठक आयोजित की गई ।
इस दौरान बजरंगगढ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक कृपाल सिंह परिहार द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत सभी ऑटो चालकों को आवश्यक निर्देश दिए गए, जिनमें वाहन चलाते समय सभी वैध दस्तावेज साथ रखने, तेज गति से वाहन न चलाने, समय-समय पर नेत्र परीक्षण कराने तथा सार्वजनिक मार्गों पर ऑटो खड़ा न करने जैसी महत्वपूर्ण बातों पर विशेष जोर दिया गया ।
इसके अतिरिक्त ऑटो चालकों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करते हुए उनसे सायबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए । साथ ही नशा मुक्ति, नैतिक मूल्यों एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गई ।
