Type Here to Get Search Results !

कैंट थानांतर्गत ग्राम माहौर में पुरानी रंजिश के चलते हत्या के प्रकरण में पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

 *पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस का अपराधियों पर सख्त शिकंजा*



*मात्र 24 घंटे के भीतर ही प्रकरण में 05 आरोपी एवं 03 विधि विवादित सहित सभी 08 आरोपी पुलिस गिरफ्त में*  


               गुना पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी के सशक्त एवं प्रभावी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराधियों पर लगातार सख्त शिकंजा कसते हुए हिंसक अपराधों एवं कानून व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध त्वरित एवं निर्णायक कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम माहौर में घटित हत्या के गंभीर प्रकरण में त्वरि एवं सुनियोजित कार्यवाही करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में उल्लेखनीय कामयाबी हासिल की गई है । 

               उल्लेखनी है कि दिनांक 18 मार्च 2026 को फरियादी धनपाल केवट निवासी ग्राम माहौर के द्वारा घायल अवस्था में पुलिस को रिपोर्ट करते हुए बताया था कि पुरानी रंजिश के चलते आरोपीगण 1-रामसिंह केवट, 2-जसरथ केवट, 3-वीर सिंह केवट, 4-पार्वती बाई केवट, सुखवती बाई केवट एवं 03 विधि विरुद्ध बालकों निवासीगण ग्राम माहौर, एक राय होकर हाथों में डंडे लेकर आए और उसे, उसकी मां एवं बडे भाई संतोष को मां-बहन की अशोभनीय गालियाँ देकर जान से मारने की नीयत तीनों की लाठी एवं डंडों से मारपीट की गई, जिससे सभी सिर, हाथ, पैर व शरीर में जगह-जगह चोटें आईं हैं । मारपीट के दौरान उसे व उसकी मां को जिला चिकित्सालय गुना में भर्ती कराया गया तथा उसके भाई संतोष केवट को गंभीर चोट होने से भोपाल रैफर कर दिया गया, जिसकी इलाज के दौरान मृत्यु हो गई । इस घटना की रिपोर्ट पर सभी आरोपीगणों के विरूद्ध कैंट थाने में अपराध क्रमांक 181/2026 धारा 103(1), 109(1), 191(2), 190, 296(b), 115(2), 118(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था ।


               पुलिस अधीक्षक श्री अंकित सोनी द्वारा हत्या के उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए घटना में संलिप्त सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । उक्त निर्देशों के पालन में केंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में सक्रियता एवं तत्परता से कार्यवाही करते हुए आरोपियों की निरंतर तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर जिनकी तलाश में सभी संभावित स्थानों पर सघन दबिशें दी गई । जिसके परिणाम स्वरुप गत दिनांक 19 मार्च 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए मात्र 24 घंटे के भीतर ही प्रकरण में आरोपीगण 1-रामसिंह पुत्र छतुआ केवट उम्र 50 साल, 2-जसरथ पुत्र छतुआ केवट उम्र 44 साल, 3-वीर सिंह पुत्र राम सिंह केवट उम्र 21 साल, 4-पार्वती बाई पत्नि राम सिंह केवट उम्र 45 साल, 5-सुखवती बाई पत्नि राजू केवट उम्र 40 साल निवासीगण ग्राम माहौर थाना कैंट एवं 03 विधि विरुद्ध बालकों सहित कुल 08 आरोपियों को पुलिस हिरासत में लिया गया । पुलिस द्वारा आज दिनांक 20 मार्च 2025 को गिरफ्तारशुदा पांचो आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा तीनों विधि विरुद्ध बच्चों को बाल न्यायालय पेश किया गया है  ।


               केंट थाना पुलिस की इस तत्पर और प्रभावी कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, प्रधान आरक्षक विक्रांत जाटव, प्रधान आरक्षक अमित, आरक्षक देवेन्द्र एवं आरक्षक गोविन्द का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.