Type Here to Get Search Results !

ग्राम मामला में आंगनबाड़ी केंद्र नए भवन में शिफ्ट

 


गुना 


 समाचार पत्रों में दिनांक 27 मार्च 2026 को ग्राम पंचायत बावड़ी खेड़ा के ग्राम मामला में नए आंगनबाड़ी भवन के तैयार होने के बावजूद केंद्र के जर्जर स्कूल भवन में संचालित होने और बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बने रहने संबंधी समाचार प्रकाशित किया गया था। प्रकाशित समाचार का संज्ञान लेते हुए कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा तत्काल संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए गए। निर्देशों के पालन में जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री अब्दुल गफ्फार द्वारा सेक्टर पर्यवेक्षक अंजली जाटव को मौके पर जांच एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु ग्राम मामला भेजा गया। सेक्टर पर्यवेक्षक अंजली जाटव ने ग्राम में पहुंचकर त्वरित कार्रवाई करते हुए आंगनबाड़ी केंद्र को नए भवन में शिफ्ट कराया तथा वहां केंद्र का संचालन भी प्रारंभ करवा दिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.