Type Here to Get Search Results !

राघौगढ़ एवं चाचौड़ा में बी एस एन एल के उपभोक्ता सहायता केंद्र पुनः चालू किए जाए

 राघौगढ़ एवं चाचौड़ा में बी एस एन एल के उपभोक्ता सहायता केंद्र पुनः चालू किए जाए



 श्री दिग्विजय सिंह ने श्री सिंधिया को पत्र भेजा राघौगढ़ 26 मार्च। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह ने संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को विस्तृत पत्र भेज कर मांग की है कि राघौगढ़ एवं चांचौड़ा में बी एस एन एल के उपभोक्ता सहायता केंद्र लंबे समय से बंद हैं इन सहायता केद्रों को पुन चालू किया जाए।

                    सांसद प्रतिनिधि एवं रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति मंडल भोपाल के सदस्य विजय कुमार जैन ने इन उपभोक्ता सहायता केंद्रों के बंद होने से हो रही परेशानी की ओर पत्र के माध्यम से श्री दिग्विजय सिंह का ध्यान आकर्षित किया था। श्री सिंह ने श्री सिंधिया को भेजें विस्तृत पत्र में उल्लेख किया है उपभोक्ता सहायता केंद्र बंद होने से बी एस एन एल के उपभोक्ताओं को जिनकी सिम गुम हो गई है या खराब हो गई है सिम बदलवाने के लिए गुना जाना पड़ता है। सुदूर ग्रामीण अंचलों से आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को गुना तक जाने आने में भारी परेशानी हो रही है। अपने पत्र में लिखा है बी एस एन एल ने आम उपभोक्ताओं को सुदूर ग्रामीण अंचलों तक प्राथमिकता से सेवाएं उपलब्ध कराई हैं। मगर उपभोक्ता सहायता केंद्र बंद होने से हो रही परेशानी को दूर करने एवं दोनों नगरों में उपभोक्ता सहायता केंद्र शीघ्र चालू करने के आदेश देने का अनुरोध किया है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.