Type Here to Get Search Results !

भगवान महावीर जयंती का अवकाश 30 मार्च को घोषित करने की मांग

 भगवान महावीर जयंती का अवकाश 30 मार्च को घोषित करने की मांग


 जैन समाज राघौगढ़ ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सोंपा। 

राघौगढ़ 26 मार्च। जैन धर्म के 24 में तीर्थंकर अहिंसा के अवतार भगवान महावीर का जन्मोत्सव सारे देश में चैत्र शुक्ल त्रयोदशी 30 मार्च को मनाया जाएगा। भारत सरकार एवं राज्य सरकारों ने इस वर्ष महावीर जयंती का शासकीय अवकाश 31 मार्च को घोषित किया है। सारे देश में जैन समाज द्वारा मांग की जा रही है कि महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च के स्थान पर 30 मार्च को घोषित किया जाए। सकल दिगंबर जैन समाज राघोगढ़ की ओर से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव के नाम ज्ञापन राघौगढ़ में तहसीलदार श्री अनुराग जैन को सोंपा। ज्ञापन देने वालों में भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संरक्षक एवं जैन समाज ट्रस्ट कमेटी के मार्गदर्शक मंडल के वरिष्ठ सदस्य विजय कुमार जैन, ट्रस्ट कमेटी के मंत्री अमित जैन रानू, सह मंत्री दिलीप कुमार जैन, सदस्य गण संतोष कुमार जैन बलियत, संतोष कुमार जैन कलेक्शन, संजीव कुमार जैन पप्पू, नगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनीष जैन अन्ना चौधरी, प्रियंक कुमार चौधरी, अंकित जैन भरसूला वाले आदि उपस्थित थे।

 उल्लेखनीय है कि सरकार द्वारा जैन जैन समाज के लिए एकमात्र छुट्टी महावीर जयंती की दी जाती है इस वर्ष इस छुट्टी को 30 मार्च के स्थान पर 31 मार्च कर देने से जैन समाज में तिथि परिवर्तन की मांग उठ रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.