Type Here to Get Search Results !

नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने गुना पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया

 नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने गुना पुलिस अधीक्षक के रूप में पदभार ग्रहण किया


आज दिनांक 23 मार्च 2026 को नवागत पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा गुना जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया गया ।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त कर जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिस कार्यप्रणाली की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की समस्याओं का त्वरित एवं संवेदनशीलता के साथ निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा अपराधों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.