*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में जिले जुआरियों-सटोरियों पर गुना पुलिस का कडा प्रहार*
कैंट थाना पुलिस ने क्रिकेट मैचों पर ऑनलाईन सट्टे के बड़े संगठित गिरोह का 01 सदस्य और किया गिरफ्तार
*आरोपी के कब्जे से ऑनलाइन सट्टा खिलाने में उपयोग आने वाले मोबाइल किया जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा जिले में जुआ, सट्टा, अवैध नशीले पदार्थ सहित सभी प्रकार की अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं । निर्देशों के पालन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं, कारोबारियों, तस्करों आदि पर निरंतर प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा क्रिकेट मैचों पर ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले एक बड़े और संगठित गिरोह के फरार 01 और सदस्य को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है ।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 29 जनवरी 2026 को गुना के दशहरा मैदान क्षेत्र में ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा संचालन की सूचना पर कैंट थाने से पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए KIA SONET कार से चार आरोपियों दिव्यांशु उर्फ नैना शर्मा, दीपांशु सिंह जाट, शुभम साहू एवं राम गुर्जर को गिरफ्तार किया गया, जिनसे दो मोबाइल फोन, एक कार एवं 1700 रुपये नगदी जप्त की गई । पूछताछ में आरोपियों ने क्रिकेट मैचों पर ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा किया, जिसमें करीब 20-22 सदस्य सुपर एडमिन, सब एडमिन, मास्टर, एजेंट आदि के रूप में कार्य कर रहे थे । जिस पर से केंट थाने में अपराध क्रमांक 64/26 धारा 4(क) सट्टा अधिनियम एवं 112(1), 238(ए) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । इसके बाद पुलिस ने दिनांक 30 जनवरी 2026 को गिरोह के चार अन्य सदस्य नवनीत किरार, अरविन्द धाकड़, आशीष सेन एवं रोहित उर्फ मोन्टी गुप्ता एवं दिनांक 07 मार्च 2026 को 05 और सदस्यों हल्के उर्फ खगेन्द्र रघुवंशी, सुयोग जैन, अभिषेक बैरागी, सौरभ उर्फ बूमरा रघुवंशी, मोनू रघुवंशी को भी गिरफ्तार किया । अब तक कुल 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 09 मोबाइल फोन, एक कार एवं 1700 रुपये नगदी सहित लगभग 16 लाख रुपये का मशरूका जप्त किया गया है ।
कैंट थाना पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टा गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की निरंतर तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद ली गई जिसके परिणाम स्वरुप आज दिनांक 05 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन सट्टा गिरोह के 01 और सदस्य राज पुत्र बृजेश भार्गव उम्र 20 साल निवासी भार्गव कालोनी गुना को गिरफ्तार कर जिसके कब्जे से ऑनलाइन क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाने के लिए उपयोग किए जाने वाले मोबाइल जप्त किया गया एवं पुलिस द्वारा गिरफ्तारशुदा आरोपी को आज माननीय न्यायालय पेश किया गया । पुलिस द्वारा प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा ।
ऑनलाईन सट्टे के विरुद्ध गुना पुलिस की इस कार्यवाही में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक नवदीप अग्रवाल,आरक्षक भानू रघुवंशी, आरक्षक भूपेंद्र खटीक व आरक्षक आदित्य कौरव का सराहनीय योगदान रहा है ।
