*पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के सशक्त एवं संवेदनशील नेतृत्व में जिले जुआरियों-सटोरियों पर गुना पुलिस का लगातार प्रहार*
कैंट थाना पुलिस की बड़ी सफलता, क्रिकेट मैचों पर ऑनलाईन सट्टे के बड़े एवं अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह का पर्दाफास
*गिरोह में शामिल 14 सदस्यों पर सख्त कार्यवाही, 01 आरोपी गिरफ्तार कर मोबाईल किया जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा जिले में जुआ, सट्टा, अवैध नशीले पदार्थ सहित सभी प्रकार की अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं । निर्देशों के पालन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्त माफियाओं, कारोबारियों, तस्करों आदि पर निरंतर प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीसएपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा क्रिकेट मैचों पर ऑनलाईन सट्टा संचालित करने वाले एक बड़े और अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह का पर्दाफास करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई है ।
उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 04 अप्रैल 2026 की रात्रि में काम्बिंग गस्त के दौरान कैंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि एक व्यक्ति पीएम आवास रोड के पास ऑनलाईन सट्टा खिला रहा है । सूचना की तस्दीक हेतु कैंट थाने से पुलिस की एक टीम तत्काल मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची जहां पर एक व्यक्ति खडा दिखा जो पुलिस को देखते ही वहां से भागने का प्रयास करने लगे जिसे पुलिस फोर्स द्वारा पकड लिया गया । पूछताछ पर जिसने अपना नाम जयंत उर्फ भोला पुत्र अशोक जैन उम्र 36 साल निवासी विंध्याचल कालोनी गुना का होना बताया । आरोपी के कब्जे से मिले मोबाइल फोन की जांच करने पर उनमें ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करने से संबंधित वेबसाइट (grandexch.net) संचालित होना पाई गई । पूछताछ में आरोपी ने एक संगठित गिरोह के सदस्य होकर उनके विभिन्न आईडी बनाकर लोगों को ऑनलाइन सट्टा खिलाना एवं गिरोह में अलग-अलग राज्यों के अन्य 13 लोगों का शामिल होना बताया । पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से एक मोबाइल जप्त कर गिरफ्तार किया गया एवं सट्टे के अवैध कारोबार में संलिप्त सभी आरोपियों के विरुद्ध कैंट थाने में अप.क्र. 214/26 धारा 4(a) सट्टा अधिनियम एवं 112(1) बीएनएस के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई है । गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है ।
ऑनलाईन सट्टे के विरुद्ध गुना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में कैंट थाना प्रभारी अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक कुशल पाल, उपनिरीक्षक राहुल शर्मा, आरक्षक अभिनेश रघुवंशी एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक भानु रघुवंशी एवं आरक्षक आदित्य सिंह कौरव का सराहनीय योगदान रहा है ।
