कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना के बहुउपयोगी वाहन के लिए संविदा आधार पर 01 वाहन चालक की नियुक्ति हेतु इच्छुक आवेदनकर्ता से आवेदन पत्र आमंत्रित
Guna -
सर्वसंबंधित को सूचित किया जाता है कि कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना के बहुउपयोगी वाहन के लिए संविदा आधार पर 01 वाहन चालक की नियुक्ति हेतु पात्र इच्छुक आवेदनकर्ता से आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर गुना द्वारा आमंत्रित किये जा रहे है। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित पात्रता अनुसार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र दिनांक 20.04.2026 से अंतिम तिथि 05.05.2026 को शाम 05ः00 बजे तक अथवा उसके पूर्व कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर गुना में प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन पत्र कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय परिसर गुना से प्राप्त किये जा सकते हैं। उक्त संबंध में अधिक जानकारी हेतु कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना में संपर्क कर सकते हैं।
