Type Here to Get Search Results !

मूर्ति खण्डित करने का आरोपी जेल दाखिल

 मूर्ति खण्डित करने का आरोपी जेल दाखिल 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


जांजगीर चाम्पा - मंदिर में बजरंग बली की मूर्ति को खण्डित करने के आरोपी को थाना शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुये विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। 

                                        इस धार्मिक भावना आहत करने के मामले की विस्तृत जानकारी देते हुये प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल ने बताया गत दिवस 20 अप्रैल को थाना शिवरीनारायण पुलिस को सूचना मिली कि थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम मुड़पार के खेत में बने छोटे मंदिर में स्थापित बजरंग बली की मूर्ति को अज्ञात व्यक्ति द्वारा खंडित कर दिया गया है , जिससे धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है। मामले को गंभीरता से लेते हुये पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। प्रकरण के अज्ञात आरोपी की पातासाजी हेतु प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये गवाहों से पूछताछ में आरोपी विजय बंजारे पर संदेह व्यक्त होने से उसको पकड़ा। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि पारिवारिक विवाद के चलते वह मानसिक तनाव में था और गुस्से में आकर डंडे से मूर्ति को खंडित कर दिया। साथ ही उसने एक अन्य स्थान पर शिव मंदिर में त्रिशूल तोड़ने का भी प्रयास किया था , जिसमें उसके हाथ में चोट आई थी। पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त बांस का डंडा बरामद कर लिया है। धारा सदर अपराध सबूत पाये जाने से थाना शिवरीनारायण पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया , जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव थाना प्रभारी शिवरीनारायण , सायबर थाना से निरीक्षक सागर पाठक , प्रधान आरक्षक राजकुमार चन्द्रा , विवेक सिह , आरक्षक रोहित कहरा , सहबाज खान , प्रतीक सिह एवं थाना शिवरीनारायण स्टॉफ का सराहनीय योगदान रहा।


गिरफ्तार आरोपी -


विजय बंजारे उर्फ भोंदू (33 वर्ष) निवासी - मुड़पार , थाना - शिवरीनारायण , जिला - जांजगीर चाम्पा (छत्तीसगढ़)।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.