Type Here to Get Search Results !

महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत आउटसोर्स पर कार्यरत 02 कर्मचारियों की सेवा समाप्‍त

 महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत आउटसोर्स पर कार्यरत 02 कर्मचारियों की सेवा समाप्‍त



गुना 


महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत आउटसोर्स ब्‍लॉक समन्‍यक पोषण अभियान पद पदस्‍थ राजेन्द्र राय ब्लॉक समन्वयक पोषण अभियान के विरूद्व नव नियुक्त आंगनबाडी कार्यकर्ता/ सहायिकाओं की पोषण ट्रेकर में ई-केवाईसी किये जाने के एवज में 200/- रूपये की राशि की मांग संबंधी शिकायत प्राप्त हुई थी।   कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल जिला गुना द्वारा उक्त शिकायत को तत्काल संज्ञान में लेते हुए संबंधित विभाग अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिसके पालन में श्री अब्दुल गफ्फार जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास गुना द्वारा शिकायत की जांच हेतु जांच दल समिति का गठन किया जाकर शिकायत की जांच की गई।


जॉंच दल समिति द्वारा आंगनबाडी कार्यकर्ताओं के लिखित कथनों एवं प्राप्त तथ्यों के आधार पर श्री राजेन्द्र राय ब्लॉक समन्वयक बमोरी द्वारा आंगनबाडी कार्यकर्ता/सहायिका से ई-केवाईसी करने के एवज में धनराशि की मांग किया जाना पाया गया। समिति के सदस्यों द्वारा प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित ब्लॉक समन्वयक के विरूद्व अनुशासनात्‍मक कार्यवाही किये जाने की अनुशंसा की गई। जांच दल समिति के प्रतिवेदन एवं अनुशंसा के आधार पर श्री राजेन्द्र राय ब्लॉक समन्वयक परियोजना बमोरी की सेवा समाप्त किये जाने हेतु आयुक्त महिला एवं बाल विकास भोपाल एवं संबंधित एजेन्सी टी एण्ड एम सर्विसेस कन्सलटिंग प्रायवेट लिमिटेड मुबई को पत्र प्रेषित किया गया। संबंधित एजेन्सी द्वारा राजेन्द्र राय ब्लॉक समन्वयक बमोरी की कदाचार के आधार पर सेवा समाप्त की गई।


परियोजना चांचौडा में आउटसोर्स पर कार्यरत रामजीवन मीना ब्लॉक समन्वयक द्वारा कार्यालय में बार-बार अनुपस्थित रहने, उत्तरदायित्व अनुसार कार्य संपादित न किये जाने, वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देशों का पालन न करने,  विभागीय कार्य दायित्वों का निर्वहन जिम्मेदारी से नही किये जाने के कारण संबंधित एजेन्सी टीएण्डएम सर्विसेस कन्सलटिंग प्रायवेट लिमिटेड मुबई द्वारा रामजीवन मीना ब्लॉक समन्वयक चांचौडा की भी सेवा समाप्त की गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.