Type Here to Get Search Results !

कैंट थाना पुलिस ने क्रिकेट मैचों पर ऑनलाईन सट्टे के बड़े संगठित गिरोह का 03 सदस्य और किए गिरफ्तार

 *पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में जिले जुआरियों-सटोरियों पर गुना पुलिस का कडा प्रहार*



कैंट थाना पुलिस ने क्रिकेट मैचों पर ऑनलाईन सट्टे के बड़े संगठित गिरोह का 03 सदस्य और किए गिरफ्तार


             गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा जिले में जुआ, सट्टा, अवैध नशीले पदार्थ सहित सभी प्रकार की अवैध एवं अनैतिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं । निर्देशों के पालन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्‍त माफियाओं, कारोबारियों, तस्‍करों आदि पर निरंतर प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा क्रिकेट मैचों पर ऑनलाईन सट्टा संचालित करने 03 और सदस्यों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है ।


               उल्लेखनीय है कि गत दिनांक 04 अप्रैल 2026 की रात्रि में काम्बिंग गस्त के दौरान कैंट थाना पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी जयंत उर्फ भोला पुत्र अशोक जैन उम्र 36 साल निवासी विंध्याचल कालोनी गुना को गिरफ्तार कर जिसके कब्जे से एक मोबाइल जप्त किया गया था । पूछताछ पर आरोपी ने क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले संगठित गिरोह का खुलासा किया गया साथ ही गिरोह में  करीबन 13 लोगों का शामिल होना बताया । जिस पर से सट्टे के अवैध कारोबार में संलिप्त सभी आरोपियों के विरुद्ध कैंट थाने में अप.क्र. 214/26 धारा 4(a) सट्टा अधिनियम एवं 112(1) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया था ।  


               कैंट थाना पुलिस द्वारा ऑनलाइन सट्टा गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की निरंतर तलाश की गई और इस हेतु अपना मुखबिर तंत्र सक्रिय कर विभिन्न तकनीकी संसाधनों की मदद ली गई जिसके परिणाम स्वरुप आज दिनांक 06 अप्रैल 2026 को ऑनलाइन सट्टा गिरोह के 03 और सदस्यों 1-संजय पुत्र गुलाबचंद जैन निवासी चंदेरी जिला अशोकनगर, 2-जितेन्द्र कुमार पुत्र हीरालाल गुप्ता निवासी नईबस्ती ललितपुर जिला ललितपुर उत्तरप्रदेश एवं 3-संदीप पुत्र रामगोपाल सोनी निवासी चंदेरी जिला अशोकनगर को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है । पुलिस द्वारा प्रकरण के अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा ।


               ऑनलाईन सट्टे के विरुद्ध गुना पुलिस की इस कार्यवाही में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, आरक्षक राहुल माहौर, आरक्षक महेन्द्र वर्मा एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक भूपेंद्र खटीक व आरक्षक आदित्य सिंह कौरव का सराहनीय योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.