Type Here to Get Search Results !

गुना कोतवाली पुलिस द्वारा बूढ़े बालाजी क्षेत्र में जनसंवाद चौपाल का आयोजन

 *पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनसंवाद चौपाल के माध्यम से गुना पुलिस का आमजन से सीधा संवाद*



गुना कोतवाली पुलिस द्वारा बूढ़े बालाजी क्षेत्र में जनसंवाद चौपाल का आयोजन


*आमजन को कानून, सुरक्षा और साइबर जागरूकता से किया गया अवगत*


               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सी.पी.एस. चौहान और उनकी टीम द्वारा आज दिनांक 06 अप्रैल 2026 को बूढ़े बालाजी क्षेत्र में जनसंवाद चौपाल का आयोजन किया गया । इस चौपाल का उद्देश्य आमजन के साथ सीधा संवाद स्थापित करना और जिले में भयमुक्त एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण का निर्माण करना था ।


               कार्यक्रम के दौरान, उपस्थित अधिकारियों ने उपस्थित महिला, पुरुष, बालक एवं बालिकाओं से संवाद करते हुए निम्नलिखित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की:


·       नए कानून भारतीय न्याय संहिता 2023, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, और बाल मजदूरी अधिनियम 1986 ।


·       सड़क सुरक्षा और वाहन चालक नियमों का पालन (हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अनिवार्य) ।


·       नशा मुक्ति और नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता ।


·       साइबर फ्रॉड और डिजिटल सुरक्षा के उपाय ।


·       महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, छेड़छाड़ या प्रताड़ना की स्थिति में सख्त वैधानिक कार्रवाई ।


·       महिला हेल्पलाइन 1091, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पुलिस हेल्पलाइन 112 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के उपयोग और लाभ ।


               गुना पुलिस द्वारा इस प्रकार की जनसंवाद चौपाल और जागरूकता गतिविधियां आमजन को सुरक्षित, कानून-सम्मत और जागरूक बनाने के लिए लगातार आयोजित की जा रही हैं ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.