Type Here to Get Search Results !

आरोन थाना पुलिस ने 06 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार

 आरोन थाना पुलिस ने 06 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार स्थाई वारंटी किया गिरफ्तार



              गुना पुलिस अधीक्षक श्री हितिका वासल के संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्न आपराधिक प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों, इनामी बदमाशों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुना श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में आरोन थाना पुलिस द्वारा 06 वर्ष पुराने एक प्रकरण में फरार  स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया गया है ।

               उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में आरोपी वीरन उर्फ वीरेन्द्र अहिरवार निवासी ग्राम वृंदावन थाना आरोन के विरुद्ध आरोन थाने में अप.क्र. 208/20 धारा 354(घ), 506 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था । उक्त प्रकरण में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाही से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय आरोन द्वारा न्यायालयीन प्रक,क्र. 241/20 में आरोपी के विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था


               आरोन थाना पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी । इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए प्रकरण में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी वीरन उर्फ वीरेन्द्र पुत्र बालकिशन अहिरवार उम्र 32 साल निवासी ग्राम वृंदावन, थाना आरोन को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।


               आरोन थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक दीपक त्रिपाठी, आरक्षक सचिन परिहार, आरक्षक कुलदीप शाक्य, आरक्षक वृत्त कुमार यादव एवं आरक्षक भूपेन्द्र जाट का सराहनीय योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.