Type Here to Get Search Results !

डॉ.आम्बेडकर की जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन

 डॉ.आम्बेडकर की जयंती पर व्याख्यानमाला का आयोजन



*समाज में समरसता का भाव जगाना ही डॉक्टर साहब को सच्ची श्रद्धांजलि प्रदान करना है*

सुशील बरूआ (संभाग समन्वयक)


राघौगढ़- महाविद्यालय परिसर में म. प्र. जन अभियान परिषद योजना आर्थिक सांख्यिकी विभाग द्वारा आयोजित संगोष्ठि में परिषद के संभाग समन्वयक सुशील बरूआ द्वारा बताया कि आंबेडकर की शिक्षाओं को जीवन में उतारने की आवश्यकता है तभी समाजिक कुरीतियाँ मिटेंगी

जिला समन्वयक मंजूषा सोलोमन द्वारा ग्राम-ग्राम में अंबेडकर जी की जयंती पर्व मनाने व जल गंगा संवर्धन अभियान की प्रगति पर, एवं आपदा प्रबंधन के प्रशिक्षण पर चर्चा की 

मुख्य वक्ता आनंद भार्गव द्वारा बताया कि डा. साहब सभी समाज एवं वर्ग के महापुरुष हैं लेकिन अशिक्षा के अभाव में कुछ लोग राजनीतिक शिकार होकर डॉक्टर साहब को सिर्फ़ एक वर्ग विशेष का मान कर जातिगत राजनीति करना चाहते हैं साथ ही बताया कि उनका पूरा नाम डॉ. भीमराव राम जी आंबेडकर भी है जो कि भारत रत्न की उपाधि से सम्मानित हैं जिन्होंने संविधान का निर्माण किया व प्रथम कानुन मंत्री का पद सँभाला

इस अवसर ब्लॉक समन्वयक लोकेंद्र सिंह द्वारा अपना प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जिसमें जल मंदिर की स्थापना वृक्ष पूजन कुआँ बावड़ी पूजन, साफ सफ़ाई व गहरीकरण जागरूकता हेतु नारा लेखन, रैली. मानव शृंखला व संगोष्ठियों के विषय में जानकारी प्रदान की 

कार्यक्रम के अंत में जल गंगा संवर्धन अभियान के संदर्भ में जल संरक्षण की शपथ ली गई एवं मानव शृंखला निर्मित कर स्लोगन बोले गए 

इस अवसर पर नवांकुर समिति से सुरेश केवट, सोनु बैरागी, योगेन्द्र सिंह राजपूत,उपस्थित रहें 

परामर्शदाता महेश शर्मा द्वारा मंच संचालन किया गया व जगदीश बैरागी देवेन्द्र यादव दीपक श्रीवास्तव द्वारा सहयोग प्रदान किया 

कार्यक्रम में CMCLDP छात्र प्रस्फुटन समिति सदस्य उपस्थित रहे

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.